Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर पर हमला कर आगजनी कर दी, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्यामनगर टोला निवासी चंदन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी बिंदिया देवी का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना…
पटना । मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में भाजपा युग की शुरुआत हो गई। बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली, जो भाजपा के लिए ऐतिहासिक है। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान द्वारा संशय के बादल हटाए जाने के बाद, सम्राट चौधरी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभाल ली है। राज्यपाल सैयद अताउल हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (राकेश कुमार) का जन्म 16 नवंबर 1968…
पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में दिक्कत के बाद पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही चिराग पासवान को अपने चाचा की तबीयत खराब होने की खबर मिली, वे तुरंत साईं अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर उन्हें गले लगाया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से पारस की सेहत को…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत 8 से 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें अशोक मित्तल के घर, फार्महाउस और अन्य ठिकानों पर जांच कर रही हैं। इसके अलावा, उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में भी एजेंसी की टीम पहुंची है, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा…
रांची। विद्यालयों द्वारा परिसर में पुस्तक बिक्री की प्रथा पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। अभिभावक खुले बाजार से किसी भी विक्रेता से पुस्तकें खरीद सकते हैं और विद्यालय उन्हें किसी विशेष दुकान या प्रकाशक से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों को केवल एनसीइआरटी पुस्तकों को ही पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। सहायक पुस्तकों को अनिवार्य नहीं बनाया जा सकेगा। साथ ही, पुस्तकों में बार-बार बदलाव पर रोक लगाते हुए कहा गया कि केवल 5 वर्ष या पाठ्यक्रम परिवर्तन की स्थिति में ही बदलाव संभव होगा। यह निर्देश उपायुक्त…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा राज्यभर में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जैक मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी (एसआईओ) की उपस्थिति में परिणाम जारी किया। जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया। इस प्रकार कुल 99.12 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए,…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल लोक भवन में मिला और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताओं एवं प्रश्नपत्र लीक की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संदर्भ में विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित तथ्यों एवं जांच के दौरान हुई गिरफ्तारियों तथा बरामद सामग्रियों का उल्लेख करते हुए मामले की…
रांची । नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंगलवार को रांची में भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं की सहभागिता रही। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी थीम पर आधारित यह कार्यक्रम पूर्णतः नारी शक्ति को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इसे उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची की महापौर रोशनी खलखो,…
पूर्णिया। किशनगंज नगर थाना के थानेदार अभिषेक रंजन अक्सर बागडोगरा से मुंबई की हवाई यात्रा करता था। वह मुंबई के ताज होटल में ठहरता था। इसका खुलासा उसके ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई की छापामारी में हुआ है। हवाई यात्रा व होटल में ठहरने संबंधी कई साक्ष्य आर्थिक अपराध इकाई को मिले हैं। अभिषेक कुमार रंजन की सीधी भर्ती से नियुक्ति 2009 में अवर निरीक्षक के रूप में हुई। उसका स्थायी निवास स्थान सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगा गांव है। नियुक्ति के बाद से ही अपने भ्रष्ट आचरण से उसने काफी परिसंपत्ति अर्जित की है। उसके…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के साथ केवल दो अन्य लोग ही शपथ लेंगे। जदयू कोटे से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, जदयू कोर कमेटी में इस बाबत हुई मंत्रणा के बाद यह तय किया गया कि विजय चौधरी के साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाए। विजय चौधरी का नाम तो काफी पहले से उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा था पर बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम मंगलवार को तय हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में…