Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

    October 28, 2026

    आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 28, 2026

    सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
    • आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
    • सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़
    • केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
    • राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रामगढ़ की दीक्षा ने जीता स्वर्ण पदक
    • भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, शोक की लहर
    • हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडरों ने लिए सात फेरे, अफसर बने बाराती-घराती
    • रामगढ़ : साली के प्रेम में की पत्नी की हत्या, पति और बहन गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
    Blog

    चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

    News MaatiBy News MaatiOctober 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार ने चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के मद्देनजर 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश-यनम तट पर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को राज्य के पूरे दक्षिणी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है। । आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि चक्रवात से दक्षिणी ओडिशा के सभी जिलों के प्रभावित होने की आशंका है और मलकानगिरि में इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है।

    पुजारी ने कहा, “चक्रवात फिलहाल आंध्र प्रदेश में है और दोपहर बाद ओडिशा पहुंचेगा।” उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों और उपकरणों की तैनाती की गई है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान जारी है। सरकार का मुख्य ध्यान गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरि और नबरंगपुर जिलों पर है। इन जिलों में निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

    राज्य के 30 में से 16 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बुधवार को बंद हैं। प्रशासन ने 2,037 चक्रवात आश्रय स्थलों को तैयार रखा है, जहां भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कालाहांडी, कंधमाल और नुआपाड़ा जिलों में भी सतर्कता बरती जा रही है। मंत्री ने बताया कि दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ने की खबरें मिली हैं, लेकिन अब तक बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात बुधवार देर रात दो बजे से सुबह आठ बजे के बीच आंध्र प्रदेश-यनम तट से अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरा। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक यह कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया और हवा की गति घटकर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई। अगले 48 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। इसके बाद यह दक्षिणी ओडिशा से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है।

    कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में चक्रवात के बाहरी प्रभाव के कारण लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात के आगे बढ़ने के दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    आईएमडी ने मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगड़ा, गजपति और कालाहांडी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क किया गया है।

    बरगढ़, सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कंधमाल, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और बरगढ़ जिलों के लिए 29 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    पुजारी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर 313 राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं। इनमें ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के 60, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नौ और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के 244 दल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मछली पकड़ने वाली सभी 19,143 नौकाएं तट पर लौट आई हैं। भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में एहतियातन कुछ सड़कों पर अस्थायी रोक सहित अन्य कदम उठाए गए हैं। मंत्री ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चक्रवात के कारण एक भी व्यक्ति की जान न जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 28, 2026

    सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़

    October 28, 2026

    केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,142

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

    By News MaatiOctober 28, 20263

    भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार ने चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के मद्देनजर 30 हजार से अधिक…

    आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 28, 2026

    सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़

    October 28, 2026

    केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

    October 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा : ओडिशा में 30 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

    October 28, 2026

    आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 28, 2026

    सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़

    October 28, 2026

    केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

    October 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.