Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान

    April 20, 2026

    पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट

    April 20, 2026

    जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान
    • पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट
    • जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी
    • 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला
    • लॉकडाउन के दौरान झारखंड में वन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से कटे पेड़, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    • ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर में हिस्सा लेने से इनकार किया
    • झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री के पार
    • बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बच्चों को भी खिलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट
    Bihar

    पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट

    The fight for half the population will continue under the leadership of PM Modi: Samrat
    News MaatiBy News MaatiApril 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम चौधरी ने कहा कि एनडीए शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ रही है और आगे भी वह इसके लिए प्रयास करेगी। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार की राजधानी पटना में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला गया। इसके बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी महिला नेत्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि पीएम मोदी की सरकार आपके लिए कानून बनाएगी और आपको न्याय दिलाने का काम भी सरकार करेगी।
    उन्होंने कहा कि 1977 में जब भारत की आबादी 70 करोड़ थी, तब 543 लोकसभा क्षेत्र थे। आज पीएम नरेंद्र मोदी चाहते थे कि नारी शक्ति को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी जाए। नए परिसीमन में अगर बिहार के चुनाव होते, तो आज 29 विधायक महिलाएं हैं जो बढ़कर कम से कम 122 हो जातीं, लेकिन कांग्रेस और राजद के लोगों ने उनके अधिकार को छीना।
    उन्होंने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग ही संसद में पहुंचे। राहुल गांधी चाहते हैं कि उनकी बहन ही केवल सांसद बने। यहां लालू यादव और उनके परिवार के लोग चाहते हैं कि उनकी पत्नी विरोधी दल का नेता बने और बेटी लोकसभा का सदस्य बने। उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा को भी घेरा। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश की 272 बहनें लोकसभा में जाएं, लेकिन लोगों की चिंता यह नहीं है।

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं को बढ़ाने का काम किया गया। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह वही देश है जहां मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है और आज उसी देश में महिलाओं को धोखा देने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाओं के साथ असुरक्षा की भावना खड़ा करने की कोशिश करेगा, उसे पाताल से भी खोजने का काम किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान

    April 20, 2026

    बिहार में 50 लाख करोड़ का निवेश, एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य: दिलीप जायसवाल

    April 6, 2026

    कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,368

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,039

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026785
    Don't Miss
    Bihar

    पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान

    By News MaatiApril 20, 20265

    पटना । लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट

    April 20, 2026

    जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

    April 20, 2026

    200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना में विपक्ष के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा-देश की आधी आबादी का किया अपमान

    April 20, 2026

    पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सम्राट

    April 20, 2026

    जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

    April 20, 2026

    200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

    April 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.