Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
- उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की
- नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा
- ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र
- ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले
- नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन
- रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
- रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
Author: News Maati
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बार ग्लैक्सिया मॉल में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा, जिसमें रातू रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और पूरे…
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन कर केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय, बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को भी नई गति प्रदान करेगा। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और संतुलित नेतृत्व का लाभ अब राष्ट्रीय नीति निर्माण में होगा, जिससे बिहार के हितों को और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के ऊर्जावान युवा नेता नितिन नविन का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए। इन चरणों के आधार पर कुल 958 अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इन अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शनिवार जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश की मौजूदगी में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद शुक्रवार शाम को यह बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद, मंत्री और वरीय नेता मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक से निकलने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई। एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे। गुरुवार देर रात वह गांव में…
काठमांडू । नेपाल में 5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है। नेपाली मीडिया के अनुसार, 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं।…
वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में इन दिनों काफी अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का मूड बदल गया है। अमेरिका लंबे समय से रूस से तेल की खरीद रोकने को लेकर भारत पर दबाव बनाता रहा है। हालांकि, अब उसी अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों का वक्त और दिया है। अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के एनर्जी एजेंडा की वजह से तेल और गैस का प्रोडक्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।…
पटना । बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहने के साथ ही कई विभागों में मंत्री और बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार। कश्मीर की समस्या के निदान में भी उनका अहम रोल रहा है। बता दें…
वॉशिंगटन। अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ उसका सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ आने वाले समय में आगे बढ़ सकता है। अमेरिकी और इजरायली सेना तेहरान की सेना और मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के मकसद से हमले तेज करने की तैयारी कर रही है। टैम्पा में अमेरिकी सेंट्रल कमांड हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस ऑपरेशन ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सीईएनटीसीओएम कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर और मिशन में शामिल 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सेवा सदस्यों की सराहना की। हेगसेथ ने कहा, “ऑपरेशन एपिक…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने के साथ ही राज्य में भाजपा की अगुआई में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तिथि की घोषणा भाजपा और जदयू के शीर्ष नेता आपसी विमर्श के बाद करेंगे। इसे नीतीश कुमार के लिए मुख्यमंत्री पद से गरिमापूर्ण विदाई के रूप में देखा जा रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी। उस समय उन्हें पद पर बने रहने के लिए मनाया गया। राज्यसभा में नीतीश कुमार के…