Author: News Maati

हजारीबाग। चरही थाना के यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी आॅल्टो कार से हजारीबाग से पेटरवार अपने घर जा रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है, जिसमें राहुल अग्रवाल, दिपेश प्रसाद और चालक हेमंत प्रसाद शामिल हैं। सभी रामगढ़ जिले के पेटरवार के ही रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों युवक हजारीबाग में गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई।सभी…

Read More

जमशेदपुर। टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों के बीच 302 करोड़ रुपये बोनस बंटेंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बताया की कंपनी प्रबंधन श्रम विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में बोनस समझौता हुआ है। बोनस की राशि 13 सितंबर तक सबके बैंक खाते में चला जाएगा। देश की सौ साल से ज्यादा पुरानी टाटा स्टील कंपनी में कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता हो गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष कमेटी मेंबर के साथ कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेन्द्रन जिला श्रम विभाग के अधिकारी राजेश प्रसाद की मौजूदगी मे त्रिपक्षीय वार्ता में बोनस समझौता हुआ है. इस…

Read More

रांची। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन सोमवार को अभिवर्द्धि एवं प्रार्थना पुस्तक का विमोचन सभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सी.पी. सिंह, समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय, रंजन यादव, किशोर मंत्री, विनय अग्रवाल, अशोक सुराना, राकेश बच्छावत, उत्तम चौरडिया, जय पिंचा, राजेश बच्छावत संयम बच्छावत, श्री सुरेश जैन ने सयुंक्त रूप से किया। पर्वाधिराज पर्युषण के उपलक्ष्य पर श्री जैन श्वेताम्बर साधु मार्गी संघ एवं तेरापंथ धर्म संघ का संयुक्त रूप से दिगंबर जैन भवन में आठ दिनों से चल रहा था। पर्युषण एक ऐसा पर्व है जो संयम, तपस्या, और आत्म-निरीक्षण के माध्यम से आत्मिक शुद्धि की ओर मार्गदर्शन…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही।सोमवार को रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही झामुमो-कांग्रेस के विधायकों के टूटने की तरफ भी इशारा कर दिया। एक सवाल के जवाब में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायक हमारे…

Read More

नई दिल्ली/पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू कारोबारी और ब्रॉडसन कमोडिटीज प्रा. लि के पूर्व प्रबंध निदेशक सुभाष यादव और अशोक कुमार की 67.56 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने इसी वर्ष मार्च के महीने में बालू का अवैध सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सुभाष यादव के साथ ही अशोक कुमार के खिलाफ भी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के बाद अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इन पर आरोप था कि ब्रॉडसन के निदेशक मंडलों में शामिल इन दोनों…

Read More

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 फीसदी से कम करने पर व्यापक रूप से सहमत हो गई है। लेकिन, इस पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। टैक्‍स दर को युक्तिसंगत बनाने की केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की समिति (फिटमेंट कमेटी) ने सोमवार को जीएसटी परिषद के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की। इसमें जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती के आंकड़े और विश्लेषण दिए गए हैं। बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद दिल्‍ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पत्रकारों के…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा की ओर से उठाए जा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे के जवाब में आदिवासी सरना धर्म कोड का मामला उठाया है। गिरिडीह जिले के गांडेय में आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग यहां घुसपैठिए की बात करते हैं, लव जिहाद और लैंड जिहाद की बात करते हैं। कहते हैं कि आदिवासियों की संख्या घट रही है। हम इनसे पूछते हैं कि आदिवासियों को जनगणना फॉर्म में सरना आदिवासी धर्म लिखने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे। हमारी पहचान ही नहीं है…

Read More

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इसके अगले साल (2028) यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।  एलन मस्क की नेटवर्थ एक लाख करोड़ डॉलर यानी 8,39,67,92,09,00,000 रुपये पहुंच सकती है। उनके एक साल बाद भारत को भी अपना पहला ट्रिलिनेयर…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में दमदार वापसी की। गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार के मुख्य सूचकांकों में रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 375 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,559 और निफ्टी 84 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,936 अंक पर था। यह बीते चार कारोबारी सत्रों में पहला मौका है, जब बाजार हरे निशान में बंद हुए।बाजार का नेतृत्व निजी बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 540 अंक या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,117 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, आईसीआईसीआई, आईटीसी,…

Read More

नई दिल्ली । देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन आने वाले समय में बढ़ेगा। दो वर्षों में ईवी की लागत पेट्रोल और डीजल वाहनों के बराबर आ जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोमवार को यह बयान दिया गया।आॅटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एसीएमए) की ओर से आयोजित किए गए इवेंट में केंद्रीय मंत्री की ओर से आॅटोमोबाइल को सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में अधिक योगदान देने को कहा गया। गडकरी ने कहा कि 10 साल पहले जब मैंने इलेक्ट्रिक वाहनों को आॅटोमोबाइल कंपनियों से बढ़ाने को कहा था, उस समय बाजार…

Read More