Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को गेल इंडिया की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में झारखंड चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा शामिल हुए। बैठक के दौरान शहर में संचालित गैस पाइपलाइन और पीएनजी विस्तार परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन और कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा हुई। साथ ही यह सहमति बनी कि प्रत्येक माह झारखंड चेंबर और गेल इंडिया के बीच समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। 29 मई को झारखंड चेंबर के नेतृत्व में होटल एसोसिएशन के सदस्यों और गेल…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेगी, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जा सके।हर साल होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती : सरकार की योजना के अनुसार प्रत्येक वर्ष करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए हर साल जुलाई महीने में भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया नियमित…
रामगढ़ । संगठित अपराध के खिलाफ रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत काफी सख्त हैं। उन्होंने राहुल दुबे गैंग के कुख्यात सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर गैंग को बोरिया-बिस्तर बांधने का संकेत दे दिया है। उनकी टीम ने पतरातू क्षेत्र में औद्योगिक प्लांटों में फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पतरातु थाने के हेसला निवासी मनपुरण करमाली के पुत्र दीपक करमाली उर्फ नेपाली को शुक्रवार को जेल भेजा गया है।उक्त जानकारी पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि…
रांची। डीएवी कपिलदेव स्कूल की नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में रांची सिविल कोर्ट ने स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने दोषी मनोज कुमार सिन्हा पर 10 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया है। इससे पहले अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद मनोज कुमार सिन्हा को दोषी करार दिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका और अधिवक्ता…
नयी दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की पहली महिला टीम ने माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आईटीबीपी के अनुसार 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही और तीन तकनीकी एवं सहयोगी सदस्य शामिल थे। टीम ने नेपाल की ओर से साउथ कोल रूट के जरिए 21 मई को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। पहली टीम ने रात 12:52 बजे शिखर पर पहुंचकर सफलता हासिल की, जबकि बाद में सभी 11 महिला पर्वतारोही एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने में सफल रहीं। आईटीबीपी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस उपलब्धि को भारत…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को क्रीमी लेयर और पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने पूछा कि जब परिवार शैक्षणिक रूप से मजबूत हो चुका है, तब उसके बच्चों को आरक्षण की जरूरत क्यों बनी रहनी चाहिए। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक उन्नति देना है, लेकिन यदि उन्नति के बाद भी अगली पीढी इसका लाभ लेती रहेगी, तो व्यवस्था से बाहर निकलने की प्रक्रिया कभी शुरू नहीं होगी।सुनवाई के दौरान अदालत ने उन मामलों पर सवाल उठाया जिनमें दोनों माता पिता आईएएस अधिकारी हैं, फिर…
जारीबाग। बड़कागांव के हजारों विस्थापित ग्रामीणों ने कोल खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समाहरणालय परिसर का घेराव किया। घेराव कार्यक्रम में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जो पारंपरिक हथियारों और तख्तियों के साथ अपनी जमीन बचाने की मांग कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र में नए कोल ब्लॉकों के आवंटन को लेकर था। ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी उपजाऊ जमीन निजी कंपनियों को नहीं सौंपेंगे। पूर्वी क्षेत्र में अडानी, जेएसडब्ल्यू और एलएमडीवी जैसी कंपनियों को कोल ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे…
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 8 जून को होगी। सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच को लेकर सरकार के गृह विभाग ने तीन सदस्य की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, सहायक कारा निरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमोली सिंह शामिल हैं। वहीं डालसा, रांची की जांच टीम के आलोक में जुडिशल मजिस्ट्रेट,…
जहानाबाद । दीपक कुमार हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस और एक आरोपी की गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। धुरियारी गांव के पास हथियार बरामदगी अभियान के दौरान आरोपी की ओर से पुलिस पर गोली चलाने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 19 मई को भेलावर पुलिस स्टेशन में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के सिलसिले में आरोपी रावण को 21 मई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार घोसी पुलिस…