Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
- 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
- भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
- लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
- बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
Author: News Maati
हजारीबाग। जिला के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया । पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष एसआइटी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा…
रांची। ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में विगत 18 मई से 23 मई शनिवार तक नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की। झूमें गाए और कैंप का खूब आनंद उठाया। विद्यालय प्रबंधन की आरे से स्कूल के मिथलेश मिश्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए प्रतिदिन अलग-अलग थीम आधारित रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के पहले दिन बच्चों…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि बिहार को देश का अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई )हब बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एआई पॉलिसी लाएगी। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा स्टेडियम में बिहार ए.आई. समिट-2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संचार क्रांति आई है और एआई इस बदलाव का अहम आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन का उपयोग…
लातेहार। लातेहार के एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ में आए नक्सलियों में 5 लाख रुपये का इनामी सब-जोनल कमांडर शिवनारायण सिंह उर्फ शिवा और एरिया कमांडर शुकुलदेव उरांव शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों नक्सली लातेहार जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली लातेहार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं और…
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेब को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़ी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति…
रांची । रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर तुुरंत कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की…
बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से करीब 82 लोगों की मौत हो गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर दुख जताते हुए लापता लोगों की तलाश करने और घायलों के इलाज को लेकर निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, फिलहाल बचाव अभियान जारी है। यह दुर्घटना 22 मई को लिउशेन्यू कोयला खदान में हुई, जिसका संचालन शांक्सी तोंगझू ग्रुप करता है। सिन्हुआ के मुताबिक, “शांक्सी प्रांत के तोंगझोउ ग्रुप की लिउशेन्यू कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट स्थल से संवाददाताओं…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने राज्य में सभी नीट परीक्षार्थियों के लिये बस यात्रा को मुफ्त कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि परीक्षा के लिए बिहार की सभी सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। उन्होंने लिखा, “नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा निःशुल्क रहेगी। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन, राज्य के सभी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वर्चुअल माध्यम से वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने एक पोस्ट…
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।