Author: News Maati

पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 25 मई से लागू होंगी। काम्फेड के अनुसार उत्पादन लागत, पशु चारा, परिवहन और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। नई दरों के अनुसार सुधा टोंड दूध का 500 मिली पैक 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गया है। वहीं एक लीटर टोंड दूध अब 55 रुपये में मिलेगा।सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध का एक लीटर पैक 65 रुपये से बढ़कर 68 रुपये कर दिया गया है। घी,…

Read More

गयाजी । बिहार के गयाजी जिले में शुक्रवार शाम एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी की। गनीमत ये रही कि इस पथराव में केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे, मगर उनके ठीक पीछे खड़े बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री शनिवार को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नए नियुक्त हुए युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा।” रोजगार मेले की शुरुआत से अब तक देशभर में आयोजित…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण 22 मई को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान की निगरानी में संपन्न हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘अग्नि-1’ भारत की स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल शृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मिसाइल कम दूरी तक सटीक मार करने में सक्षम है और देश की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता…

Read More

पटना । जेडीयू नेताओं के खिलाफ जुबानी तलवार भांज रहे आनंद मोहन के बेटे को सीएम सम्राट चौधरी ने राजसत्ता में एडजस्ट कर दिया। समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन किया। नाराज चल रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद को समिति में शामिल कर लिया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। जबकि, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस कदम से सरकार ने अपनों की…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची स्थित गेल इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय में शहर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति (पीएनजी) और सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। रक्षा राज्य मंत्री ने रांची शहर के अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल गैस…

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि अपराध और अपराधियों को जातीय चश्मे से देखने की राजनीति करने वाले लोग दरअसल अपराधियों के सबसे बड़े संरक्षक हैं। जिन लोगों ने वर्षों तक बिहार को आतंक, दहशत और भय के वातावरण में रखा, जिन्होंने लाठी-डंडे, गोली और बाहुबलियों के सहारे सत्ता चलाई, वही आज अपराधियों की जाति खोजकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक मानसिकता है।उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म या समाज नहीं होता। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। वह अपराध करते…

Read More

डेहरी आन सोन। सासाराम में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में फजलगंज स्टेडियम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी उदिता सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय तथा एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि शेरशाह सूरी केवल बिहार नहीं, पूरे देश के गौरव हैं। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनकी ऐतिहासिक विरासत, प्रशासनिक क्षमता और सांस्कृतिक योगदान से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों…

Read More

नई दिल्ली,। आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन (एबीडीएम) के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से जुड़े हेल्थ रिकॉर्ड्स की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित एबीडीएम का उद्देश्य देश में एकीकृत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फरवरी 2025 में 50 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड लिंक थे, जो महज 15 महीनों में बढ़कर 100 करोड़ से अधिक हो गए। वर्तमान में हर दो से तीन महीने में करीब 10 करोड़ नए रिकॉर्ड आभा…

Read More

रांची। मोरहाबादी, हेहल, लालपुर, एचईसी क्षेत्र, स्मार्ट सिटी और बीआईटी मेसरा इलाके में जल्द ही पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू होगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची स्थित गेल (इंडिया) लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय में सिटी गैस वितरण परियोजना और पाइपलाइन गैस आपूर्ति (पीएनजी) कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में अशोक नगर, हरमू, हीनू, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, कांके, कोकर, तातीसिलवे, नामकुम और खेलगांव सहित कई इलाकों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है। वहीं मोरहाबादी, हेहल, लालपुर,…

Read More