Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
- हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
- जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
- राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
- पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
- सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
Author: News Maati
धनबाद। मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोयलांचल में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में प्रिंस खान सामान्य टी-शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि वीडियो में कई अत्याधुनिक हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरगना फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस खान का ऐसा वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी उसके द्वारा धमकी भरे वीडियो वायरल होते रहे हैं। ताजा…
सरायकेला। आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने और झारखंड के लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन से जोड़ने की दिशा में शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में ‘एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव–2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह झारखंड में अपनी तरह का पहला डिफेंस कॉन्क्लेव है, जिसका उद्देश्य उद्योग, रक्षा क्षेत्र और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों, मजबूत…
रामगढ़। जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा डी पंचायत में एक ही परिवार की दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दोनों दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर टेक्निकल टीम के सहयाेग से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सौंदा डी स्थित देवरतन ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं जीपी कैंप स्थित राजरतन…
रांची। मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की तीरंदाजी और वुशु टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में भाग लेने गई है। वहीं शुक्रवार को आयोजित तीसरे दिन की तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन इंडिविजुअल राउंड (ओलंपिक राउंड) 40 मीटर, अंडर–19 बालिका वर्ग में झारखंड की प्रिया माहाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर…
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के ऐतिहासिक चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत कर दी है। तीन दशकों से मुंबई की सत्ता पर काबिज मातोश्री का वर्चस्व आखिरकार समाप्त हो गया है। शुक्रवार को घोषित परिणामों में भाजपा-शिंदे गठबंधन (महायुति) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर ठाकरे परिवार के अंतिम किले को ध्वस्त कर दिया है। अब यह साफ हो गया है कि देश के सबसे अमीर नगर निकाय में इस बार भाजपा का मेयर बैठेगा। बीएमसी के साथ ही हुए महाराष्ट्र की अन्य 28 महानगरपालिकाओं के चुनाव में से भी अधिसंख्य के परिणाम भाजपा के…
मोतिहार। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया रोड स्थित कैथवलिया गांव इन दिनों पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यहां बन रहे विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर और इस परिसर में स्थापित होने वाला सहस्त्रलिंगम शिवलिंग इस समय चर्चा का मुख्य विषय है। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को होगी। विशाल शिवलिंग की स्थापना के लिए विशेष क्रेन मंगाई जा चुकी है। स्थापना के बाद कैलाश मानसरोवर, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत देश की प्रमुख नदियों के जल से हेलीकॉप्टर द्वारा जलाभिषेक और पुष्पवर्षा की योजना बनाई गई है। देशभर से साधु-संत और आचार्य यहां पहुंचने…
बेतिया। अपने के हमनी के बहुत आगे बढ़इले बानी। अतना खुशी के मारे… अतना खुशी के मारे… रुऊआ आइल बानी ई खुशी…। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने देख कर एक महिला इतना भावविह्वल हो जाती है कि वह अपनी बात ठीक से कह नहीं पाती है। जुबान भले साथ न दे रही हो लेकिन चेहरा बेइंतहां खुशी से दमक रहा है। गांव-देहात की साधारण महिला भोजपुरी में ही मुख्यमंत्री के सामने अपने भावों के प्रगट कर रही हैं। यह खुशी बिहार की उन करोड़ों महिलाओं की खुशी की एक झलक है जिनकी जिंदगी पहले कुछ नहीं थी, लेकिन अब बहुत…
रांची। मारवाड़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक विरासत को झारखंड की पावन धरती पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची में आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव–2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से आयोजित महोत्सव को संबोधित करते…
ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों के मन से कानून का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ताजा मामले में सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला में एक हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डेके घर में आग लगा दी गई। इसकी वजह से पीड़ित के परिवार और आसपास के लोगों में डर और घबराहट फैल गई। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में तेजी से आग की लपटें दिख रही थीं…
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में पार्टी के संसदीय दल की समीक्षा बैठक की। इसमें पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। यह बैठक करीब 3 घंटे चली। आरजेडी सांसदों ने इस बैठक में बिहार विधानसभा के बजट सत्र के लिए पार्टी की तैयारी और संसद में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने संकेतों में तेजस्वी यादव पर तीखा तंज किया। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ रहने वाले नेताओं की तुलाना गिद्धों से की। रोहिणी आचार्य ने एक्स…