Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा
    • दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे
    • झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए
    • पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग
    • प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
    • हजारीबाग में कुख्यात राहुल दुबे गैंग का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
    • कलकत्ता पब्लिक स्कूल के समर कैंप में झूमे बच्चे, खूब उठाया आनंद
    • बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी और 125 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी और 125 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Blog

    बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी और 125 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiMay 23, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि बिहार को देश का अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई )हब बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एआई पॉलिसी लाएगी। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा स्टेडियम में बिहार ए.आई. समिट-2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संचार क्रांति आई है और एआई इस बदलाव का अहम आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपए की लागत से 125 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले 3 वर्षों में पीपीपी मॉडल में पूरा किया जायेगा। 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा के छात्रों के सहयोग में पूरी सरकार की व्यवस्था मौजूद रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए छात्रों को फ्री बस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। जुलाई महीने में 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जायेगा। बिहार ज्ञान की धरती है। सिद्धार्थ को यहीं ज्ञान प्राप्त हुए जिसके बाद वे महात्मा बुद्ध बने। मोहनदास करमचंद गांधी बिहार आकर बापू बने। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के विकास के लिए अनकट पावर चाहिए, इस दिशा में हमलोग काम कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से 20 हजार मेगावाट का बिजली उत्पादन करना है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को व्यवस्थित किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो बिहार का समृद्ध होना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के इतिहास ने पूरे देश को दिशा दिया था। मगध ने देश को स्वर्णिम काल दिया। नालंदा विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुन: स्थापित किया। यहां के गौरवशाली इतिहास को वापस लाना है। हर हाल में इसी फाइनेंशियल इयर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय को स्थापित किया जायेगा। सभी विभाग एआई का अधिक से अधिक उपयोग करें। एआई के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आयेगी। पंचायतों में आयोजित हो रहे सहयोग शिविर में तकनीक का महत्वपूर्ण रोल रहेगा। एआई इसमें काफी मददगार साबित होगा। सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारा उद्देश्य है। लोगों की समस्याओं के आवेदन पर 30वें दिन तक अगर कार्रवाई नहीं होगी तो संबंधित पदाधिकारी को 31वें दिन मुख्यमंत्री कार्यालय निलंबित कर देगा। सहयोग पोर्टल में एक ऐसा स्पेस बनायें जिसमें बिहार की समृद्धि एवं विकास के लिये लोग अपना सुझाव दे सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के प्रवासी लौटें। कर्मभूमि से जन्मभूमि वापस लौटकर अपना कर्ज उतारें। कर्मभूमि में रहकर भी बिहार की समृद्धि में अपना योगदान दें। बिहार के बाहर रहकर बिहार का नाम रौशन करनेवाले प्रवासियों का अभिनंदन करते हैं लेकिन बिहार के बाहर जो लोग मजदूरी के लिये जा रहे हैं उनके रोजगार की बिहार में ही व्यवस्था के लिये सरकार प्रयत्नशील है। राज्य के सभी 534 प्रखंड में मॉडल स्कूल खोला जाएगा। पटना में 10 और गया, बिहार शरीफ, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, हाजीपुर और छपरा सहित नगर निगम वाले जिलों में 5-5 मॉडल स्कूल खोले जायेंगे। छोटे जिलों में भी 3 से 4 मॉडल स्कूल खोले जायेंगे। मॉडल स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करनी है कि मंत्री और अधिकारी भी अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए तरसें।पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लोगों की बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण करने के साथ-साथ सुशासन स्थापित किया। सुशासन कायम रखना है। अपराधी अगर पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के अंदर उसपर कार्रवाई की जायेगी। अपराधी किसी जाति-धर्म का हो, सभी पर सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। पुलिसिंग में भी एआई का महत्वपूर्ण रोल होने जा रहा है। नौजवान पीढ़ी बिहार को एआई हब बनाने में अपना सुझाव और योगदान दे। बिहार को एआई हब बनाने के लिये लगातार कार्य किया जायेगा और इस तरह के समिट का आयोजन हमेशा होता रहेगा, सरकार जल्द ही एआई पॉलिसी लायेगी। एआई के माध्यम से बिहार देश के अग्रिणी विकसित राज्यों में शामिल होगा। समाज का उत्थान तभी होगा जब बच्चे युवा आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, फाउंडर भारत जीपीटी के अंकुश अग्रवाल एवं क्यूएलएसएस के निखिल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, इनोवेटर्स, स्पीकर्स, पॉलिसी मेकर्स एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,384

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,056

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025965

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026798
    Don't Miss
    Blog

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    By News MaatiMay 23, 20262

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की प्रगति और वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना…

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026

    पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग

    May 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक करेंगे विभागों की समीक्षा

    May 23, 2026

    दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम आज, झारखंड समेत कई राज्यों के एक लाख से अधिक वनवासी भाग लेंगे

    May 23, 2026

    झारखंड में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी बदले गए

    May 23, 2026

    पांच डीएसपी का तबादला, सात को पोस्टिंग

    May 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.