Author: News Maati

कोलकाता। बंगाल सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में जांच संबंधी बड़ी राहत देते हुए ह्यजनरल कंसेंटह्ण (सामान्य अनुमति) बहाल कर दिया है। इसके साथ ही ममता सरकार द्वारा वर्ष 2018 में लिया गया वह निर्णय प्रभावी रूप से समाप्त हो गया, जिसके तहत सीबीआई को किसी भी मामले की जांच शुरू करने से पहले राज्य सरकार से अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती थी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम की धारा छह के तहत सीबीआई को बंगाल में सामान्य जांच की अनुमति प्रदान की जा रही है।…

Read More

पटना । पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में अब पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है। वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन फैसला नहीं दिया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर…

Read More

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव हार के बाद पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया और अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच गई है। टूट की अटकलों के बीच सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के करीब 14 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के घर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के अनुसार, 20 सांसद अलग गुट बनायेंगे।बैठक में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर भी शामिल हुए। सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्मंत्री शुभेंदु अधिकारी…

Read More

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को बड़ा कानूनी झटका लगा। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस मामले में सीएम की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटिशन खारिज कर दी। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पूर्व में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को आदेश सुनाते हुए अदालत ने कहा कि उपलब्ध अभिलेखों और आरोपों के आधार पर इस स्तर पर मामले से आरोपी को मुक्त किए जाने का पर्याप्त आधार नहीं…

Read More

कोलकाता। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की हार के बाद लगातार झटके मिल रहे हैं ।पहले टीएमसी के विधायकों ने अलग गुट बनाकर विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी को बनवा लिया और अब टीएमसी के सांसद भी बागी हो सकते हैं। 20 सांसदों ने सीक्रेट मीटिंग की है. इनके सांसदों के नाम भी सामने आ गए हैं। टीएमसी के बागी लोकसभा सांसदों ने दिल्ली में एक गुप्त बैठक की इनमें प्रसून बनर्जी, शताब्दी रॉय और जगदीश बसुनिया समेत कई नेता शामिल हैं। इस बैठक में सांसदों ने आगे की रणनीति बनाई. टीएमसी सांसदों की योजना है कि वे…

Read More

रांची। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अचानक बेहद गर्म हो गया है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, सत्तारूढ़ महागठबंधन अपने सभी विधायकों की संभावित टूट और पाला बदलने से रोकने के लिए उन्हें तेलंगाना भेजने की तैयारी में है। रणनीति के अनुसार, इन विधायकों को मतदान से ठीक एक दिन पहले ही वापस रांची लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में आगामी 18 अगस्त को राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। इस चुनावी समर में महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी…

Read More

नई द‍िल्‍ली । ईरान और इजरायल में एक बार फ‍िर शुरू हुई जंग के हालात को देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, जो भारतीय नागरिक ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकलने को कहा गया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट क‍िया, ”इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक…

Read More

रांची । झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजद के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों…

Read More

रांची । झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में उद्योगपति परिमल नथवानी मैदान में उतर आए हैं। नथवानी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे हैं, लेकिन उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के पहले पहले उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत सुनिश्चित है। नथवानी सोमवार सुबह राजधानी रांची में हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे, जहां भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के विधायकों के साथ उनकी बैठक…

Read More

पटना । बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पर्यटक बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा रविवार देर रात औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभानी होटल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से बोधगया में दर्शन के बाद वाराणसी जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता…

Read More