Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन
- जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं
- चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन
- जीएसटी फर्जीवाड़े में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
Author: News Maati
नई दिल्ली । ईरान और इजरायल में एक बार फिर शुरू हुई जंग के हालात को देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, जो भारतीय नागरिक ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकलने को कहा गया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक…
रांची । झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के कई मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजद के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों…
रांची । झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में उद्योगपति परिमल नथवानी मैदान में उतर आए हैं। नथवानी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे हैं, लेकिन उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के पहले पहले उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत सुनिश्चित है। नथवानी सोमवार सुबह राजधानी रांची में हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे, जहां भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के विधायकों के साथ उनकी बैठक…
पटना । बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पर्यटक बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा रविवार देर रात औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभानी होटल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से बोधगया में दर्शन के बाद वाराणसी जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता…
पटना । बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इस बीच, 10 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बीच, कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील सिंह को एक बार फिर विधान परिषद भेजने को लेकर हरी झंडी दे दी है। उधर, इस निर्णय की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीह गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपनी तीन नाबालिग बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहलाने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृत बच्चियों की पहचान 14 वर्षीय पल्लवी यादव और दो जुड़वा बहनों 6 वर्षीय रिद्धि यादव और 6 वर्षीय सिद्धि यादव के रूप में हुई है।…
कोलकाता । पुलिस ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके के इस तृणमूल नेता को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि जहांगीर नेपाल बॉर्डर के रास्ते बंगाल से भागने की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के अधिकारी वहां पहुंचे। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के हारे हुए उम्मीदवार को भी गिरफ्तार किया गया।…
अरवल । बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, अरवल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अरवल लॉक गांधी मैदान के नजदीक हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची…
यरूशलम। ईरान की मिसाइल बौछारों के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “कुछ देर पहले इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी शासन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।” इजरायल ने दावा किया कि उसके लड़ाकू विमान ईरान के भीतर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे थे। इजरायल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों…
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जहां झामुमो और कांग्रेस ने रविवार को एकजुटता दिखाई, वहीं भाजपा ने सस्पेंस बढ़ा दिया। भाजपा ने रविवार को भी अपना पत्ता नहीं खोला। उसके संभावित उम्मीदवार गौरव वल्लभ रविवार को भी पार्टी के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। भाजपा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उद्योगपति परिमल नथवाणी को समर्थन देने को लेकर भी कयास लगते रहे। इसपर भाजपा के किसी नेता ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। विधायकों को भी सस्पेंस में रखा गया। भाजपा सहित एनडीए के घटक दलों को सिर्फ इतना कहा…