Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर साल 2.57 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और 4572 रोजगार, सम्राट कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन
- जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं
- चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन
- जीएसटी फर्जीवाड़े में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
Author: News Maati
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का मंत्र देते हुए वर्ष 2029 के लक्ष्य को लेकर अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश टीम का गठन आगामी राजनीतिक चुनौतियों और वर्ष 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है तथा यही टीम भविष्य के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेगी। नितिन नवीन रविवार को अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर…
देवघर । बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रावणी मेला-2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात एक वाहन से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी शंकर कुमार रजक शनिवार की रात गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वाहन (JH15AP-5093) में सवार कुछ लोग देवघर रेलवे स्टेशन होते हुए रामगढ़…
पटना। कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल अगले माह के पहले हफ्ते में पूरी तरह हो जाएगा तैयार। इस प्रोजेक्ट का 98.1 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने रविवार को इस प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बचे हुए कार्य को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। यह परियोजना पटना और उत्तर बिहार के बीच संपर्कता को पूरी तरह से बदल देगी।पटना के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर स्थित कच्ची दरगाह एवं…
रांची। झारखंड दौर के दूसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची से बोकारो जाते समय कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रामगढ़ और बोकारो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। रामगढ़ के निर्मल महतो चौक और मांडू के छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।रामगढ़ जिले के गोला और चितरपुर तथा बोकारो जिले के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।…
रांची। मांडर थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर आठ दरिंदों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मामले में संलिप्त एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्त में आए आरोपियों में पापड़ मुंडा उर्फ प्रकाश मुंडा, आयुष उरांव, रामलुस कुजूर, रंजीत उरांव, उमेश भगत, दीपक उरांव, राम उरांव और विकास उरांव शामिल हैं। सभी खलारी के डीएसपी राम नारायण चौधरी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि छह जून की शाम मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव की एक महिला के लिखित आवेदन के आधार…
राँची। आज 7 जून ( रविवार ) को बापू वाटिका ( मोराबादी पार्क ) में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड की महिला शाखा की ओर से ‘वॉक विथ नेचर’ कार्यक्रम आयोजित किया। आम लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 मौसमी पौधे व ऑर्गेनिक बीजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अभाकाम की महिला शाखा के सदस्यों ने ताज़ी हवा में वॉक कर लोगों को प्रकृति से जुड़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्मिता पी, उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, रेणुबाला धर, केया रॉय, अनुपमा श्रीवास्तव, संध्या उर्वशी, पूनम, ममता, अदिति,…
नई दिल्ली। तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। इन्होंने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। रसोई घर में उपयोग होने वाले LPG सिलेंडरों की कीमत अब दिल्ली में बढ़ कर 942 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसका नया दाम 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये हो गया है। इससे पहले एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। सरकारी तेल…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि भारत का युवा देश निर्माण में लगा है। कुछ लोग युवाओं को व्यवस्था विरोधी कह रहे हैं, जो गलत है। हमारा युवा अनुशासन और इनोवेशन के साथ देश को आगे बढ़ा रहा है। रांची में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध लोगों की गोष्ठी को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी। प्रबुद्ध नागरिक संवाद का विषय विकसित भारत- 2024 था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के साथ ही महागठबंधन की गलतफहमी दूर हो चुकी है। अब यह तय माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने अपनी-अपनी ओर से एक-एक उम्मीदवार का नाम घोषित भी कर दिया है। कांग्रेस ने जहां प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं, झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उतारा है। कांग्रेस के उम्मीदवार केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पसंद हैं और उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। लंबे समय से खरगे के राजनीतिक सलाहकार…
नई दिल्ली। पश्चिम एश्यिा संकट के बीच लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा जिले के अम्रपाली आम का लगभग 1322 किलोग्राम की पहली व्यावसायिक खेप ब्रिटेन के लिए 5 जून को रवाना की गई। सिमडेगा को यह उपलब्धि कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से हासिल हुई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि लोकल से ग्लोबल का सशक्त उदाहरण…झारखंड के सिमडेगा जिले की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाले हैं। गोयल ने कहा कि…