Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए महाकाल के दर्शन
- जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं
- चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन
- जीएसटी फर्जीवाड़े में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
Author: News Maati
नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को दावा किया कि कम से कम 20 सांसदों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करने का फैसला किया है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है। बारासात लोकसभा क्षेत्र की सांसद काकोली घोष ने बताया कि 20 सांसदों की ओर से पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें केंद्र की सत्तारूढ़ राजग सरकार का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की गई है। घोष ने कहा कि वे लोकसभा…
पटना। राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) लागू करने की स्वीकृति मिल गई है। यह योजना खरीफ 2018 से लागू बिहार राज्य फसल सहायता योजना का स्थान लेगी। नई योजना के लागू होने से बीमित किसानों को कृषि लागत के समतुल्य फसल क्षति का भुगतान मिल सकेगा। इसके साथ ही बीमित भूमि की कोई अधिकतम सीमा नहीं होने से बड़े जोत वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम फसल बीमा योजना लागू करने के साथ कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल विभाग…
रांची। भूमि सर्वेक्षण (लैंड सर्वे) कार्य में देरी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने निर्धारित समय सीमा के बावजूद सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई।मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह 25 जून तक शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करे कि राज्य के सभी जिलों में लैंड सर्वे कब तक पूरा किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 29 जून को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पूर्व…
कोलकाता। बंगाल सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में जांच संबंधी बड़ी राहत देते हुए ह्यजनरल कंसेंटह्ण (सामान्य अनुमति) बहाल कर दिया है। इसके साथ ही ममता सरकार द्वारा वर्ष 2018 में लिया गया वह निर्णय प्रभावी रूप से समाप्त हो गया, जिसके तहत सीबीआई को किसी भी मामले की जांच शुरू करने से पहले राज्य सरकार से अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती थी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम की धारा छह के तहत सीबीआई को बंगाल में सामान्य जांच की अनुमति प्रदान की जा रही है।…
पटना । पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में अब पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है। वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन फैसला नहीं दिया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर…
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव हार के बाद पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया और अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच गई है। टूट की अटकलों के बीच सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के करीब 14 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के घर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के अनुसार, 20 सांसद अलग गुट बनायेंगे।बैठक में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर भी शामिल हुए। सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्मंत्री शुभेंदु अधिकारी…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को बड़ा कानूनी झटका लगा। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस मामले में सीएम की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटिशन खारिज कर दी। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पूर्व में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को आदेश सुनाते हुए अदालत ने कहा कि उपलब्ध अभिलेखों और आरोपों के आधार पर इस स्तर पर मामले से आरोपी को मुक्त किए जाने का पर्याप्त आधार नहीं…
कोलकाता। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की हार के बाद लगातार झटके मिल रहे हैं ।पहले टीएमसी के विधायकों ने अलग गुट बनाकर विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी को बनवा लिया और अब टीएमसी के सांसद भी बागी हो सकते हैं। 20 सांसदों ने सीक्रेट मीटिंग की है. इनके सांसदों के नाम भी सामने आ गए हैं। टीएमसी के बागी लोकसभा सांसदों ने दिल्ली में एक गुप्त बैठक की इनमें प्रसून बनर्जी, शताब्दी रॉय और जगदीश बसुनिया समेत कई नेता शामिल हैं। इस बैठक में सांसदों ने आगे की रणनीति बनाई. टीएमसी सांसदों की योजना है कि वे…
रांची। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अचानक बेहद गर्म हो गया है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, सत्तारूढ़ महागठबंधन अपने सभी विधायकों की संभावित टूट और पाला बदलने से रोकने के लिए उन्हें तेलंगाना भेजने की तैयारी में है। रणनीति के अनुसार, इन विधायकों को मतदान से ठीक एक दिन पहले ही वापस रांची लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में आगामी 18 अगस्त को राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। इस चुनावी समर में महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी…
नई दिल्ली । ईरान और इजरायल में एक बार फिर शुरू हुई जंग के हालात को देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, जो भारतीय नागरिक ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकलने को कहा गया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक…