Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
रांची । झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया है। संख्या बल अपने पक्ष में होने के दावों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमे किसी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते। संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलों और चुनावी गणित को साधने की कवायद के बीच राज्य में होटल पॉलिटिक्स, बाड़ेबंदी और मॉक पोल जैसी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई। इस याचिका में केंद्र सरकार, सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों और भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को निर्देश देने की मांग की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आधार का इस्तेमाल केवल पहचान के सबूत के तौर पर हो न कि नागरिकता, निवास, पते या जन्मतिथि के सबूत के तौर पर। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों व केंद्रशासित प्रदेशों, ईसीआई और यूनिक आइडेंटिफिकेशन…
गयाजी । बिहार के गयाजी जिले में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में ज्वेलरी लूटकांड में शामिल दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए सोने का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है। गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड से जुड़े अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और एक स्थान पर एकत्र…
योग शिविर 21 को रांची । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून ) के अवसर पर अशोकनगर स्थित माहेश्वरी विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की महिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिसेज परफेक्ट का चयन किया जाएगा। उन्हें उनकी फिटनेस के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। विजेताओं के चयन का आधार योग शिविर के दौरान उनकी सक्रियता रहेगी। कार्यक्रम का समय प्रातः 7 बजे से लेकर 8 बजे तक रखी गई है। जिसमें चित्रांश परिवार के साथ साथ सभी समाज के लोग शिरकत कर सकते हैं।धन्यवादमहिला टीम…
यरूशलम। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते के एलान के बाद इसराइल के राजनीतिक और सैन्य गलियारों में भारी असहजता देखी जा रही है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोमवार को यरूशलम में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। नेतन्याहू ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इसराइल को “पूरी तरह तबाह होने से बचा लिया है”, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि “लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।” प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इसराइल को इस नए माहौल में बेहद “सतर्क रहना होगा” और ज़रूरत पड़ने पर वह…
लॉस एंजिल्स। दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद अमेरिकी वायु सेना का एक बी-52 (B-52) बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई है। वायु सेना के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतकों में सैन्यकर्मी, सरकारी कर्मचारी और रक्षा ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर्स) शामिल थे। वायु सेना के अनुसार, यह हादसा सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:20 बजे उस समय हुआ जब विमान एक नियमित परीक्षण मिशन (रूटीन टेस्ट मिशन) पर था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया,…
पटना। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को घोषणा की कि पर्यटकों को मात्र छह हजार रुपये में हेलीकॉप्टर के जरिए बिहार के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अनुदान (Subsidy) देकर पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से राजगीर, मुंडेश्वरी माता मंदिर, तुतला भवानी मंदिर, संबंधित क्षेत्र के जलप्रपातों और वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व एरिया की सुंदरता दिखाएगी। इसके लिए बकायदा बजटीय अनुदान का प्रावधान किया गया है। सम्राट चौधरी पटना के मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन में ‘राष्ट्रीय…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागत ने कहा है कि भारत अगले 20 से 30 वर्ष में महाशक्ति बनेगा, भारत विश्वगुरु बनेगा, भारत का विश्वगुरु बनना तय है, लेकिन यह अमेरिका और चीन तक तरह नहीं बनेगा। डॉ. भागवत ने सोमवार को यहां आयोजित बीएमएल मुंजाल पुरस्कार समारोह का संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत का निर्माण: मूल, मूल्य और भविष्य विषय पर बोलते हुए विश्व के विभिन्न क्षेत्र में व्याप्त तनावपूर्व स्थियों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस समय दुनिया में क्या घटित हो रहा है, यह सब लोग जानते…
रांची। झारखंड भाजपा ने नई मीडिया कमेटी का गठन किया है। योगेन्द्र प्रताप को नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राहुल अवस्थी को इंटरनेट मीडिया कमेटी का संयोजक बनाया गया है। रजनीश कुमार पांडेय इसके सह संयोजक हैं। प्रदेश भाजपा ने 19 सदस्यीय प्रवक्ताओं की हैवीवेट कमेटी बनाई है। प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया कमेटी में अजय राय, सतीश सिन्हा और तारिक इमरान को भी रखा गया है।प्रवक्ता की लिस्ट में अजय साह, राफिया नाज शामिल हैं। नए नाम के तौर पर शोभा यादव, केके गुप्ता और रविनाथ किशोर को प्रवक्ता में शामिल किया गया है।…
आरा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मनेर में बैराज का निर्माण कराया जाएगा, इससे जो सोन का पानी सीधे गंगा में चला जाता है, उसे पहले ही संग्रहित किया जाएगा और सिंचाई में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सोन नदी का दो तिहाई पानी बिहार को और एक तिहाई झारखंड को मिलेगा, इस संबंध में पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुई बैठक में समझौता हो चुका है। वे सोमवार को भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत नवादाबेन वाणासुर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत समेकित एक्वा पार्क का शिलान्यास करते हुए उक्त जानकारी दे…