
रांची। झारखंड भाजपा ने नई मीडिया कमेटी का गठन किया है। योगेन्द्र प्रताप को नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राहुल अवस्थी को इंटरनेट मीडिया कमेटी का संयोजक बनाया गया है। रजनीश कुमार पांडेय इसके सह संयोजक हैं। प्रदेश भाजपा ने 19 सदस्यीय प्रवक्ताओं की हैवीवेट कमेटी बनाई है। प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया कमेटी में अजय राय, सतीश सिन्हा और तारिक इमरान को भी रखा गया है।प्रवक्ता की लिस्ट में अजय साह, राफिया नाज शामिल हैं। नए नाम के तौर पर शोभा यादव, केके गुप्ता और रविनाथ किशोर को प्रवक्ता में शामिल किया गया है। आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक और दिनेश विलियम मरांडी भी प्रवक्ता बनाए गए हैं। अरुण उरांव, जेबी तुबिद इसबार मीडिया टीम से बाहर हैं। प्रवक्ताओं की सूची में क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा की तरफ से मीडिया की सूची जारी की गई है।




