Author: News Maati

सिवान। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पचरुखी प्रखंड के पपौर पंचायत में आयोजित सबका सम्मान, जीवन आसान सहयोग शिविर में हिस्सा लेते हुए जिले को 415.18 करोड़ रुपये की 44 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के आवेदन का 30 दिनों के भीतर निपटारा नहीं करने वाले कर्मी और पदाधिकारी 31वें दिन निलंबित कर दिए जाएंगे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर व्यवस्था देश में अपनी तरह की अनूठी पहल है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्यभर में तीन लाख तीन…

Read More

रांची। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में किराए के मकान से संचालित कथित सेक्स रैकेट का अरगोड़ा पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रैकेट के संचालन में संलिप्त मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रांची के एसएसपी को हरमू क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद हटिया के डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर अटकलों और चर्चाओं के बीच, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं, शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने के एक चौंकाने वाले दावे ने विपक्षी खेमे में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कृपाल तुमाने ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) के नौ सांसदों में से सात एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं। वे उनकी नीतियों के अनुसार काम करना चाहते हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना चाहते हैं।” उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव करते हुए छोटे गांवों में कफ सिरप की बिक्री पर दी गई छूट वापस ले ली है। अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस के कफ सिरप नहीं बेचा जा सकेगा। मंत्रालय की मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पहले 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में कफ सिरप की बिक्री के लिए कुछ लाइसेंस संबंधी प्रावधानों से छूट प्राप्त थी। अब नियमों में संशोधन कर “सिरप” शब्द को संबंधित प्रविष्टि…

Read More

रांची। मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दोषी कुंदन कुमार को अदालत ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण सजा भुगतनी होगी। अदालत ने 12 जून को कुंदन कुमार को दोषी करार दिया था। उस समय अदालत ने माना था कि अभियोजन पक्ष ने उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे सिद्ध किया है। इसके बाद आरोपित की जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के जामुन टोली में 2022 में डायन-बिसाही के शक में हुई महिला की हत्या के मामले में अपर न्याययुक्त अमित शेखर की अदालत ने आरोपी बाशो देवी को दोषी करार दिया है। अदालत अब 25 जून को सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों की गवाही दर्ज की गई। घटना 23 जुलाई 2022 की सुबह करीब 5 बजे की है। उस दिन सीमा देवी अपने घर के पास चापाकल पर बर्तन धो रही थीं, तभी आरोपित बाशो देवी ने उन पर डायन-बिसाही के शक में हमला कर…

Read More

शिवसागर (रोहतास)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर इन दिनों शादी की तैयारियों की धूम मची हुई है। शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव में 21 जून को आयोजित होने वाले उनके तिलक समारोह से पहले प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर बड्डी गांव पहुंचे। गांव के बाहर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर सीधे पहुंचे। भाजपा विधायक ने क‍िया स्‍वागतहैलीपैड पर उनका स्वागत औरंगाबाद के भाजपा विधायक विक्रमनारायण सिंह, चेनारी विधायक मुरारी गौतम, सासाराम…

Read More

मोहनिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। जिससे शिक्षण संस्थानों में आम आवाम के अधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर बीएचयू की शाखा खुलेगी। जहां विद्यार्थी तकनीकी व उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे। बिहार में ऐसी व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखकर बिहार की धरती पर बीएचयू की शाखा खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आईआईटी, नीट सहित हर तरह की…

Read More

भोपाल । भोपाल की एक जिला अदालत ने मंगलवार को रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी। यह मामला पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा है, जिनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) कर रही है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद, मां-बेटे की जोड़ी को भोपाल सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद, कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों आरोपी अगले दो सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में…

Read More

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक दारोगा घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक कथित शराब तस्कर के जबड़े में गोली लग गई। घायल तस्कर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव के समीप की है। जानकारी के अनुसार, श्रीपुर पुलिस उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस…

Read More