Author: News Maati

जमशेदपुर । उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में राजनगर निवासी देवदास गौड़ को गोली लग गई थी, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है और पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक दोस्त थे और वारदात से पहले शराब पी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली देवदास के गले को छूते हुए निकली थी और उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुसहरी थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की चलती बाइक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई…

Read More

रांची । रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता…

Read More

नई दिल्ली। पूरी दुनिया जब भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और ऊर्जा संकट से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर नए सिरे से विश्वास बहाली का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि विश्वास की कमी से जूझ रहा है। भविष्य की सारी साझेदारियां एवं नई व्यवस्थाएं आपसी विश्वास पर टिकी होनी चाहिए। उन्होंने सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय के सिद्धांत का जिक्र करते हुए भरोसे पर आधारित अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और वैश्विक विकास का आह्वान किया। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को…

Read More

एवियन। फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। हालांकि इस बार समिट की चर्चा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।वीडियो में नेताओं के बीच हुई एक दिलचस्प और दोस्ताना बातचीत देखने को मिल रही है। जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात चर्चा का…

Read More

भभुआ। भगवानपुर प्रखंड में स्थित सबसे प्राचीन माता मुंडेश्वरी धाम परिसर में मंगलवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रोहतास व कैमूर के बीच जमीन चिह्नित कर एयरपोर्ट बनवाया जाएगा। इसके लिए मैंने पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि माता मुंडेश्वरी मंदिर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कई कार्य होंगे। यहां लंबित रोप-वे निर्माण का कार्य बरसात के बाद शुरू होगा। मैं अगली बार आऊंगा तो रोप-वे का शिलान्यास करूंगा। हेलीकॉप्टर की सेवा भी मिलेगी : उन्होंने कहा…

Read More

रांची। डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया के पिता अनिल चौरसिया की 14 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। शाहपुर-गढ़वा रोड स्थित किन्नी गांव में अनिल चौरसिया की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। इसके अलावा पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कई समर्थकों ने दिवंगत अनिल चौरसिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांंजलि दी। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने अनिल चौरसिया को याद करने के लिए समर्थकों…

Read More

रांची। राजधानी रांची में जल जमाव की जटिल होती समस्या को लेकर झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स ने रांची नगर निगम की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को महापौर, उपमहापौर और नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर शहर के विभिन्न रिहायशी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही जल जमाव की समस्या से अवगत कराया। बावजूद इसके निगम अधिकारियों की ओर से केवल फंड की कमी, प्राक्कलन तैयार होने और आवंटन की प्रक्रिया का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया। यह बातें मंगलवार को चेंबर के महासचिव रोहित…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं के साथ मुलाकात की तथा समृद्धि, सतत विकास और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जी7 नेताओं और विशेष आमंत्रित नेताओं की सामूहिक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता फ्रांस के एवियन में आयोजित…

Read More

पटना। बिहार के शहरी निकायों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में चल रही महत्वाकांक्षी ई-गवर्नेंस परियोजना का पोर्टल अगस्त-सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए जारी निविदा की समय-सीमा बीते दिनों बार बढ़ा दी थी, ताकि अधिक संख्या में योग्य एजेंसियां परियोजना में भाग ले सकें और बेहतर तकनीकी विकल्प उपलब्ध हो सकें। अब प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना जताई गई है।राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (एनयूडीएम) के तहत लागू की जा रही यह परियोजना शहरी प्लेटफॉर्म फार डिलीवरी आफ आॅनलाइन गवर्नेंस आधारित एकीकृत ई-गवर्नेंस समाधान से संबंधित है। इसके तहत…

Read More