Author: News Maati

रांची। रोटरी क्लब रांची और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के संयुक्त प्रयास से रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज़ (रिनपास) में मानसिक रोगों के उपचार के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत संस्थान में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन (डीटीएमएस) मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन का उद्घाटन 17 जून को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक सुरेश कुमार बैठा, रोटरी गवर्नर नम्रता तथा सीसीएल के…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हो गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा ली है। शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा। उन्होंने माना कि समझौते का पूरा मसौदा अभी जारी नहीं किया गया है। सीएनएन, अल जजीरा और गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को होने वाले हस्ताक्षर समारोह के बाद के कदमों के बारे में अमेरिका और ईरान ने अलग-अलग बातें कही हैं। ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत तब शुरू…

Read More

रांची। झारखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक व्यापक राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारम्भ सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय परिसर में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। यह अभियान मुख्य रूप से नशीले और प्रतिबंधित मादक पदार्थों के सेवन, उनकी अवैध तस्करी तथा उनसे होने वाले सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर केंद्रित है। सरकार का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें…

Read More

किशनगंज। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य के हर गरीब और वास भूमिहीन परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन यापन के लिए मुफ्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में 15 जून से 21 जून 2026 तक पूरे राज्य में अभियान बसेरा-2 के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से शेष सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके पास रहने…

Read More

पटना। मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों को मामले में तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। सोमवार को गोपालगंज स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत के आदेश के साथ ही दोनों को कानूनी…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में मचे आंतरिक घमासान के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। रविवार को सांसद काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और औपचारिक रूप से सूचित किया कि वे ह्यनेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी आॅफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय करना चाहते हैं। बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष से संसद के भीतर अपने गुट के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपने के दौरान सामने आई तस्वीरों ने एक नया…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में जंगली जानवरों के हमले से होने वाली मौत और चोट के मामलों में दी जाने वाली मुआवजा राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। नए प्रावधान के तहत जंगली जानवरों के हमले से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अब चार लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर मुआवजा राशि डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है। हल्की चोट लगने पर 25 हजार रुपये के स्थान…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से सोमवार को गयाजी जिले के खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र का भूमि किया। गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें किमी से टेक्नोलॉजी सेंटर (देवगांव) तक पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि हमें 14 करोड़ बिहारियों की जिम्मेवारी मिली है। बिहारी देश में विभिन्न पदों पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनी सहमति के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मार्च के बाद के अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में तनाव खत्म होने की संभावना की वजह से कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले डेढ़ महीने के दौरान 37 डॉलर प्रति बैरल तक गिर चुकी है। इस गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 डॉलर प्रति बैरल तक की छलांग लगाने वाला ब्रेंट क्रूड आज 82.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बोकारो जिले के चर्चित तेतुलिया जमीन विवाद मामले में चल रही जांच की न्यायिक निगरानी (मॉनिटरिंग) करने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि केवल आशंकाओं के आधार पर यह मान लेना उचित नहीं होगा कि मामले की जांच कर रही एजेंसियां आरोपितों को किसी प्रकार का लाभ पहुंचाएंगी। अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जांच की न्यायिक निगरानी की आवश्यकता नहीं है। मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सोमवार को इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता…

Read More