Author: News Maati

पटना। समस्तीपुर के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को श्रीलंका के दांबुला में खेले गए भारत-श्रीलंका (ट्राई-सीरीज) के खिताबी मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ कीर्तिमान गढ़ दिया। यह 50 ओवर के लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक रहा। वैभव की 29 गेंदों में खेली 94 रन की पारी और समस्तीपुर के अनुकूल राय के हरफनमौला खेल (36 रन और दो विकेट) की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। भारत ए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए 47.1…

Read More

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच के विकास के प्रमुख केंद्र होते हैं। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना भी विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव है। राष्ट्र्पति मुर्मु रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न संकायों में एक से अधिक स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले 20…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यभर में आयोजित योग कार्यक्रमों में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने रांची महानगर…

Read More

खूंटी। जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन जंगल में रविवार तड़के पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर श्रवण दास के बीच हुई मुठभेड़ में श्रवण दास घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तोरपा, कर्रा, जरियागढ़ सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय नौसेना और केंद्रीय बलों की ओर से योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। नौसेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “मन से शांत। शरीर से मजबूत। सेवा के प्रति समर्पित।” नौसेना की ओर से आगे लिखा गया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नौसेना ने ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ थीम को अपनाया है, जिससे एक स्वस्थ और मिशन के लिए तैयार फोर्स की नींव मजबूत हो रही है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिस देश का समुद्री सामर्थ्य मजबूत होगा, उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही मजबूत होगा। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 21 जून को विश्व जल सर्वेक्षण दिवस (डब्ल्यूएचडी) के रूप में भी मनाया जाता है। यह बहुत ही अद्भुत संयोग है कि आज के दिन हमने भारत का सबसे…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे…

Read More

रांची। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर परिसीमन, आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों की सुरक्षा और पृथक सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन में मांग की कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान झारखंड के आदिवासी समाज के संवैधानिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। 1971 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों की वर्तमान व्यवस्था को बरकरार रखा जाए। मुख्य वक्ता सुशील उरांव ने…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली हार से कांग्रेस अब तक उबर नहीं पाई है। इसी हताशा में वह भाजपा के खिलाफ आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह हार कांग्रेस की राजनीतिक कमजोरियों को उजागर करती है…

Read More

रांची। आगामी श्रावण माह में पहाड़ी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम (आरएमसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के…

Read More