Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
धनबाद । करीब दो दशक पुराने चर्चित झारखंड के एसबीआई मुख्य शाखा, धनबाद बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने वर्ष 2005 में दर्ज 1.25 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी और गबन मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 20 वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचते फिर रहे थे। 21 जून 2026 को घोषित अपराधी बृजभूषण प्रसाद और करतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। यह मामला…
सासाराम। भारतीय टीम के गेंदबाज आकाश दीप अपने तिलक समारोह में जमकर किया भोजपुरी गाने पर डांस। रविवार देर शाम तिलक समारोह के दौरान उनके घर पर मेहमानों की भारी भीड़ थी। जैसे ही भोजपुरी पावर स्टार और एमएलसी पवन सिंह का गाना गूंजा, आकाश दीप अपने परिवारवालों के साथ नाच में शामिल हो गए। गाने के बोल थे झूठे बात प मारेल पॉलिस,कहब राति के करे के मालिस,बुझअ तानी। हां, मान जा ना अब, धनी, तोहरे पे सब धन लूट जाई। तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई। तहरा सइयां जी के दिलवा टूट जाई। बस तिलक के राजा…
पलामू। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जून से 27 जून 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने की घोषणा की है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 17 जून से 22 जून तक तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 जून से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान पलामू और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़…
सहारनपुर । यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। बिहार के समस्तीपुर…
गोपालगंज । बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर हुए इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलसंड गांव में पहले से चले आ…
रांची। बीआईटी मेसरा और आईआईटी खड़गपुर ने संयुक्त शोध, शैक्षणिक सहयोग और संस्थागत क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पांच वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान शोध, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना और आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि यह साझेदारी बीआईटी मेसरा की अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।…
रांची। आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को धनबाद में जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा और झारखंड से भ्रष्ट और माफिया राज खत्म करने के लिए उलगुलान का आगाज किया जाएगा। जनाक्रोश मार्च में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो सहित झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के केंद्रीय नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष और आंदोलनकारियों…
पटना। जदयू की राष्ट्रीय और राज्य परिषद की बैठक में रविवार को तय हो गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ही पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने दोनों बैठकों में इसकी घोषणा की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू विधायक दल के नेता एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपने संबोधन में पार्टी की इस लाइन की पुष्टि की।संजय झा ने कहा कि निशांत जदयू का…
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में उग्रवाद विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस, संगठन से जुड़े दस्तावेज, प्रचार सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस दल पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। वर्तमान में उसका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में…
अशोकनगर स्थित महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( महिला प्रकोष्ठ ) की ओर से योग शिविर का आयोजन योग से जुड़ें, फिट रहें :- राजेन्द्र रांची। आज की भागती – दौड़ती जिंदगी में यदि फिट रहना है तो हमें योग का सहारा लेना होगा। तभी जाकर हम तंदरूस्त रह सकते हैं। ये बातें झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा ने कही। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( महिला प्रकोष्ठ ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अशोकनगर स्थित महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में योग गुरू ऋषिकेश…