Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
पटना। महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में बिहार की युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाने वाली अक्षरा ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज 68 गेंदों में 164 रन ठोक दिए। टीम ए की कप्तान और विकेटकीपर अक्षरा ने शुरूआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 27 चौके और छह छक्के लगाए। मैदान के चारों ओर शॉट खेलते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी बल्लेबाजी…
पटना। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेक२ बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया। पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड राज्य सभा चुनाव को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कुर्सी, ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर बीजेपी द्वारा लोकतंत्र के अपहरण की कोशिश हुई। इसमें राजद के कुछ नेता और विधायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े कारोबारी, राजनीतिक संपर्क रखने वाले लोग और बिचौलियों के माध्यम से विधायकों तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। बिहार में इसके लिए 100 करोड़ रुपए भी आए। इसमें पप्पू यादव ने अभय…
रांची । हेमंत सरकार ने स्कूली शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) शिक्षक-कर्मियों और शैक्षणिक संसाधन कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने फैसला किया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बीआरपी-सीआरपी, रिसोर्स टीचर समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मियों को जीवन बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इस पहल के तहत राज्य के कुल 8525 शिक्षक और कर्मियों का 5 लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। इसमें अनुबंध कर्मी भी शामिल होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बीमा योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना का संचालन…
पटना । बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने सोमवार को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले और नीट पुनर्परीक्षा में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी को पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकृत किया गया है। एडीजी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनके कांड संख्या 169/26 और 170/26 हैं। उन्होंने कहा कि जांच में एफएसएल समेत सभी वैज्ञानिक संसाधनों का उपयोग…
मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उथल-पुथल दिखने को मिला। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सोमवार को ऑपरेशन टाइगर को अंजाम दिया, जिसके तहत उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में फूट पड़ गई। यूबीटी गुट के छह लोकसभा सांसद औपचारिक रूप से शिंदे गुट में शामिल हो गए। छह बागी सांसदों में ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ ओमराजे निंबालकर (धाराशिव/उस्मानाबाद), नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर (हिंगोली), संजय हरिभाऊ जाधव (परभणी), संजय उत्तमराव देशमुख (यवतमाल-वाशिम), भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे (शिरडी) और संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व) शामिल हैं। इस राजनीतिक उथल पुथल के बाद लोकसभा में शिवसेना यूबीटी…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। लखनऊ के अलीगंज इलाके में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उषा मेहता मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू…
रांची । झारखंड सरकार ने राज्य के स्थायी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। सरकार ने विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को एक महीने का अग्रिम वेतन (Advance Salary) देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के लिए एक महीने के वेतन के बराबर राशि अग्रिम के रूप में ले सकते हैं, जिसे अगले दो महीनों के भीतर बिना किसी ब्याज के वापस करना होगा। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी दो महीने के भीतर अग्रिम राशि वापस करने में विफल रहता है, तो उसे अगले 12 महीनों…
रांची। मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक योजना तैयार की है। जुलूसों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए 16 हजार से अधिक पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां तैनात की जाएंगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और गतिविधियों पर ड्रोन के साथ वीडियो निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए राज्य को तीन प्रमुख जोन में बांटा गया है। रांची, पलामू और हजारीबाग क्षेत्र को विशेष निगरानी वाले जोन के रूप में चिह्नित किया गया…
पटना। भोजपुर के शाहपुर में सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी के एनकाउंटर के मामले में बिहार पुलिस ने माना कि इस केस में भारी चूक हुई। खास तौर पर शाहाबाद की पुलिस इस मामले को सही तरीके से संभाल ही नहीं पाई। भरत तिवारी एनकाउंटर के केस में ADG लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने आखिरकार माना कि इस केस में भारी गलती हुई। उन्होंने कहा कि शाहबाद पुलिस की इस मामले में बड़ी चूक है। जब पहली बार शाहबाद के SHO अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के घर गए थे तब वो उनको सही तरीके से हैंडल ही नहीं…
समस्तीपुर । बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस मुठभेड़ मारा गया। ललन सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर जिले में मुठभेड़ में मार गिराया। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात ललन सिंह उर्फ लल्लन की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह उर्फ…