Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
पलामू। जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में पिछले 24 घंटे के दौरान रहस्यमयी बीमारी से पिता-पुत्री की मौत हो गई है, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए रिम्स में भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मौत के कारणों पता लगा रही है। दरअसल, सिक्का गांव के रहने वाले कुलदीप महतो और उनकी बेटी को शरीर में सूजन होने के बाद इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार की देर रात कुलदीप महतो की…
रांची। रांची पुलिस ने बिहार से रांची आकर बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से चोरी के कई बाइक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की टीम ने गिरोह का सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे रांची, रामगढ़ और बोकारो से बाइक और स्कूटी चुराकर बिहार के गयाजी में सस्ती कीमत में बिक्री करते थे। गिरफ्तार आरोपितों में सरगना बोकारो निवासी अनिकेत कुमार उर्फ भोला, रांची के नामकुम का सिंदू कुमार और बिहार के गयाजी का विकास कुमार…
पटना। बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सामने लाना जरुरी है। इस मामले में इंस्पेक्टर, दारोगा समेत कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश…
रांची । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की। उपायुक्त ने कहा कि मोहर्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों एवं मोहर्रम कमेटियों से स्थानीय थाना प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकालने की अपील की। साथ ही झंडों की निर्धारित ऊंचाई बनाए रखने तथा बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस मार्ग में किसी प्रकार का परिवर्तन…
रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एचबीएनसी-एचबीवाईसी कार्यक्रम तथा प्रचार वाहन (टीआईटी) नवाचार के लिए झारखंड को दो अलग-अलग श्रेणियों में यह सम्मान दिया गया। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। इसमें बताया गया कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार प्रो महेंद्र देव और भारत सरकार के कानून और न्याय विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोज कुमार की उपस्थिति में एनएचएम…
कोल्हापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि घुसपैठियों को लेकर सख्त नीति अपनाई जा रही है और देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत कोई धर्मशाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे मामलों में…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने अंतिम चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। फाइनल रिजल्ट में श्रद्धा पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 593 अंक प्राप्त हुए हैं।अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर उन्होंने बीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।दूसरे और तीसरे स्थान पर कड़ा मुकाबला : रिजल्ट…
मुंबई । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पार्टी के 60वें स्थापना दिवस समारोह में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा। ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर चल रही अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे ने जल्द ही होने वाले राजनीतिक बदलाव के बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा, “यह तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी आनी बाकी है।” पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने तीखे शब्दों में उन विपक्षी नेताओं को जवाब दिया जो इस संभावित दलबदल को लेकर उन पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। पुलिस पहले ही जहांगीर खान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना की जिला…
पटना । पटना की एक अदालत ने शनिवार को फायरिंग मामले में फैसल खान उर्फ खान सर को अंतरिम राहत दी। अदालत ने आदेश दिया कि अगले आदेश तक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। अदालत के इस निर्देश से फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। उनके स्टाफ के तीन सदस्यों को भी ऐसी ही राहत दी गई है; अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। शनिवार को सुनवाई के दौरान पटना पुलिस ने अदालत में केस डायरी पेश…