Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं ने मुंह मोड़ा तो केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार
    • नेताओं ने मुंह मोड़ा तो केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • लखनऊ हादसे के बाद एक्शन में सरकार : 4 नामजद पर एफआईआर, सील किए 5 प्रतिष्ठान, 22 पर गिरी गाज
    • पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीए मोतिलाल पर लगाए चोरी के आरोप : घर से 20 लाख नकद, सोना और महंगे गैजेट्स गायब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- समुद्री क्षमता के बिना कोई भी राष्ट्र बड़ी शक्ति नहीं बन सकता
    India

    प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- समुद्री क्षमता के बिना कोई भी राष्ट्र बड़ी शक्ति नहीं बन सकता

    News MaatiBy News MaatiJune 21, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिस देश का समुद्री सामर्थ्य मजबूत होगा, उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही मजबूत होगा। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 21 जून को विश्व जल सर्वेक्षण दिवस (डब्ल्यूएचडी) के रूप में भी मनाया जाता है। यह बहुत ही अद्भुत संयोग है कि आज के दिन हमने भारत का सबसे उन्नत जल-सर्वेक्षण जहाज ‘आईएनएस संशोधक’ का कमीशन किया है। उन्होंने कहा कि आईएनएस अग्रय, आईएनएस दूनागिरी और आईएनएस संशोधक को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
    पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया गवाह है कि समुद्री क्षमता के बिना कोई भी राष्ट्र बड़ी शक्ति नहीं बन सकता है। समुद्र से विकास जुड़ा है, सुरक्षा जुड़ी है और समृद्धि जुड़ी है। आज दुनिया का अधिकांश व्यापार समुद्री मार्गों से ही होता है। दुनिया को जोड़ने वाले विशाल नेटवर्क समुद्र के नीचे से गुजरते हैं। आने वाले समय में महत्वपूर्ण खनिज और नई ऊर्जा के स्त्रोत भी समुद्र से जुड़ेंगे। जिस देश का समुद्री सामर्थ मजबूत होगा, उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही मजबूत होगा। भारत इस वास्तविकता को अच्छी तरह समझता है। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।
    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि हमारी क्षमता और कौशल क्या है। कुछ समय पहले हमने आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र को समर्पित किया था, तब भारत ने अपने समुद्री सामर्थ के नए अध्याय का उद्घोष किया था। विश्वभर के सामने वह भारत के सामर्थ का उद्घोष था।”
    उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत से लेकर आज तक की यात्रा सिर्फ नए युद्धपोतों की यात्रा नहीं है। यह भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की यात्रा है। आज आईएनएस अग्रय, आईएनएस दूनागिरी और आईएनएस संशोधक उसी यात्रा को नई गति दे रहे हैं।
    पीएम मोदी ने कहा कि तीनों युद्धपोत भारत के तीन महत्वपूर्ण संकल्पों के भी प्रतीक हैं। इनका निर्माण भारत में हुआ है, इनकी डिजाइन भारत में तैयार हुई है, इनके निर्माण में भारतीय उद्योगों की प्रतिभा लगी है, भारतीय इंजीनियरों का कौशल लगा है, भारतीय श्रमिकों का परिश्रम लगा है और यही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में सिर्फ खरीददार बनकर नहीं रहना चाहता है। हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती है। मेरी शक्ति की पहचान वैश्विक बाजार बनने से नहीं है, बल्कि इसकी पहचान आत्मनिर्भरता पर है। भारत निर्माता बनना चाहता है और जिस दिन निर्माता बनेंगे, उस दिन निर्णायक भी होंगे। भारत इस दिशा में तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। बीते वर्षों में 40 से अधिक ‘मेड इन इंडिया’ युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं। लगभग हर कुछ सप्ताह में भारतीय नौसेना को एक नई शक्ति मिली है। वर्तमान में भी 45 बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन हैं। ये सिर्फ संख्या नहीं है, बल्कि भारत की औद्योगिक क्षमता का प्रमाण है और भारत के भविष्य का संकेत है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का समुद्री क्षेत्र लाखों रोजगार तैयार करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि हम समुद्री क्षेत्र को सिर्फ आइसोलेटेड क्षेत्र नहीं मानते हैं। हम इसे विकसित भारत के रोजगार इंजन के रूप में देखते हैं। एक आधुनिक जहाज में सैकड़ों टन स्टील लगता है, इलैक्ट्रोनिक्स लगते हैं, मशीनरी लगती है, हजारों पुर्जे लगते हैं और इसके पीछे हजारों कंपनियां काम करती हैं। इससे साफ है कि हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड : चार गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड, दो सदस्यीय एसआईटी का गठन, योगी ने कहा-दोषी नही बचेंगे

    June 23, 2026

    महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे सेना में शामिल

    June 22, 2026

    लखनऊ : कोचिंग सेंटर में आग,14 स्टूडेंट की मौत…मचा हड़कंप

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    By News MaatiJune 23, 20263

    रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विशेष गहन…

    नेताओं ने मुंह मोड़ा तो केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं ने मुंह मोड़ा तो केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष

    June 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.