Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एक और अफसर पर EOU का शिकंजा, पटना और आरा में एक साथ छापेमारी
- हेमंत सोरेन के लिए बेहद अहम दिन, हाईकोर्ट और ईडी कोर्ट में सुनवाई आज
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है।”उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के अपने…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे सख्त और मजबूत नेताओं में से एक बताया है। ट्रंप ने यह बात हाल ही में ‘एक्सियोस’ को दिए एक इंटरव्यू में कही। इससे पहले फ्रांस में पीएम मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान भी ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। गुरुवार को प्रकाशित इंटरव्यू के कुछ हिस्सों के अनुसार, ट्रंप ने जिन विश्व नेताओं की सबसे ज्यादा तारीफ की, उनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शी जिनपिंग…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। आयुष मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है। आयुष मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ‘योग संगम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच गया है। इस आंकड़े से ही समझा जा सकता है कि लोग योग दिवस मनाने के लिए कितने उत्साही हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, देश भर के संगठन ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) के आधार पर एक साथ योग सत्र आयोजित करेंगे और 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे। मंत्रालय ने…
नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए हमले किए। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपने सैनिकों और क्षेत्र पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमलों को जवाबी कार्रवाई बताते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”युद्धविराम का खुला उल्लंघन करते हुए हिज्बुल्लाह की ओर से किए गए इस घिनौने हमले के बाद, मैंने आईडीएफ को हिज्बुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आईडीएफ ने 80 से अधिक ठिकानों पर हमले…
रांची। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा राजद विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को पलटवार किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने ही भाजपा के साथ सौदा किया होगा। इस बयान से इंडिया गठबंधन के भीतर खुलकर मतभेद सामने आ गए हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा था कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों ने उम्मीद के मुताबिक मतदान किया, लेकिन राजद और भाकपा-माले ने समर्थन नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब सरकार, युवा और उद्योग एक साथ आगे बढ़ते हैं तो रोजगार सृजन की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) इसी नए भारत की पहचान है, जिसने अब तक करीब 70 लाख रोजगार सृजित किए हैं और पहली बार नौकरी पाने वाले लाखों युवाओं को सामाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत की…
पटना। बिहार में रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार होने वाला है। राज्य में अगले 5 से 8 सालों में 200 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे रेल यात्रियों की समस्या दूर होगी। इसमें दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच बनने वाला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भी शामिल है। बुलेट ट्रेन के जरिए पटना से दिल्ली का सफर महज पौने 5 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को छपरा में की। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास देश के निर्माण की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार विकास की नई संभावनाएं पैदा…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आयुष स्वास्थ्य उप समिति की ओर से 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को चेंबर भवन में डॉ लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान के सहयोग से विशेष योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय चेंबर के उप समिति की बैठक में शुक्रवार को लिया गया।बैठक में कहा गया कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली, बढ़ते मानसिक तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक वैज्ञानिक तथा प्रभावी जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से…
जामताड़ा । झारखंड के जामताड़ा जिले की पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध शाखा के डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच स्थित जंगल इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से…
रांची। रांची में स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गयाजी पुलिस से प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक रांची से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान से यात्रा करने वाले थे, लेकिन विमान में सवार होने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई है। दोनों के संबंध में गयाजी पुलिस ने पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना उपलब्ध कराई…