Author: News Maati

कराची। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार रात कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमले को विफल करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक घायल हमलावर को जीवित पकड़ लिया। इस हमले में अर्ध सैनिक बल के चार जवानों की भी मौत हो गई। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के आतंकवादियों ने शनिवार रात लगभग 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हमला किया। करीब 90 मिनट तक हुई भीषण मुठभेड़ में विशेष सुरक्षा इकाई…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बावजूद मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले बंद करने का नाम नहीं ले रहे हैं। 24 घंटे के भीतर अमेरिका ने दूसरी बार ईरान पर हमला किया है। जिसका वीडियो भी सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। दरअसल, अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर नए हमले की घोषणा के कुछ घंटों के बाद वीडियो शेयर करते हुए सेंटकॉम ने कहा, “ईरान द्वारा पनामा ध्वज वाले टैंकर कीकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिकी नौसेना और वायु सेना…

Read More

नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी की तरफ से कहा गया कि मंत्रालय को ऐसे कई भारतीय नागरिकों से मदद और सहायता के अनुरोध मिले हैं, जो प्राइवेट टूर ऑपरेटरों द्वारा आयोजित यात्राओं के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, लेकिन उनके पास चीन के लिए जरूरी एंट्री परमिट और वीजा नहीं थे, और वे नेपाल में फंस गए।मंत्रालय की ओर से कहा गया कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे भारत से अपनी यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक…

Read More

नई दिल्ली । आधुनिक जीवन की भागदौड़ और अनियमित जीवनशैली ने मानव के खान-पान और रहन-सहन को पूरी तरह बदल दिया है। इस बदलाव का सीधा और सबसे प्रतिकूल प्रभाव हमारे आंतरिक अंगों पर पड़ता है, जिनमें मुख्य रूप से लिवर और किडनी सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। जहां लिवर शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने (डिटॉक्सिफिकेशन) का कार्य करता है, वहीं किडनी रक्त को शुद्ध (फिल्टर) करती है। इन दोनों अंगों की कार्यप्रणाली प्रभावित होने पर शरीर कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाता है। यही कारण है कि लोग अब अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित लोहगढ़ किले से 18 जून को हुई रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब पूरी तरह से एक सोची-समझी हत्या के रूप में सामने आया है। पुणे पुलिस ने इस मामले में मृतक केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की।पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया कि उसे अपनी बहन और चेतन के प्रेम प्रसंग के बारे में कई महीने पहले ही पता चल गया था। चूंकि…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, के अलग-अलग क्षेत्रों में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान झमाझम वर्षा का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी धीमी गति से राज्यों के अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड जैसे अन्य राज्य शामिल हैं जहां अनुकूल परिस्थितियां हैं और मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर में जारी भारी वर्षा अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है जबकि कुछ राज्यों में 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक वर्षा होने के आसार…

Read More

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भरत भूषण तिवारी के शरीर में पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। वहीं मामले की जांच जारी है और सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भरत भूषण तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं। इनमें पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी अगले हिस्से में, दूसरी बाईं जांघ के अंदरूनी मध्य भाग में, तीसरी दाईं जांघ…

Read More

रांची। रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की जानकारी शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 3,893 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने…

Read More

रांची। रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला वर्ष 2024 में मांडर थाना क्षेत्र में हुई जघन्य वारदात के मामले में सुनाया गया। अभियोजन के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल 2024 को उस समय हुई थी, जब दोनों नाबालिग मौसेरी बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार गांव में लगे मेले को देखने गई थीं। उनके साथ दो नाबालिग लड़के भी मौजूद थे। मेला समाप्त होने के बाद…

Read More

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा वर्तमान रंगीन फोटो और हस्ताक्षर सहित फॉर्म एकत्र करेंगे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं हैं अथवा…

Read More