Author: News Maati

रांची। हजारीबाग कोषागार से वेतन मद में करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की विशेष अदालत ने शनिवार को आरोपित खुशबू सिंह, काजल कुमारी और धीरेंद्र सिंह की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले की जांच कर रही सीआईडी ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना कांड संख्या 32/2026, जो आठ अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, को टेकओवर किया था। इसके बाद 24 अप्रैल को सीआईडी थाना…

Read More

पटना । भोजपुर में भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर मचे विवाद के बीच पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी पुलिस लाइंस में तैनात एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उसने इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें कहीं, जो वायरल हो गईं। पुलिस प्रशासन की विभागीय जांच के बाद कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड किया गया है। आशीष कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों के सामने बयान दिए थे, जिनमें उन्होंने खुद को भरत तिवारी का भाई बताया और एनकाउंटर मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की। पूर्वी…

Read More

चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव में शुक्रवार देर रात यह वारदात हुई। बताया गया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ हमलावरों ने एक युवक की घर में घुसकर निर्मम हत्या की। वहीं, बीच-बचाव करने आए उसके चाचा को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सिंगापुर के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर तेहरान के हमले के बाद, ईरानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह वॉशिंगटन की पहली प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई है। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि ईरान ने 25 जून को एम/वी एवर लवली को वन-वे अटैक ड्रोन से निशाना बनाया था, जिसके बाद हमलों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स के साथ-साथ तटीय रडार इंस्टॉलेशन को भी निशाना बनाया गया। जहाज ओमानी तट के…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सिंगापुर के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर तेहरान के हमले के बाद, ईरानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह वॉशिंगटन की पहली प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई है। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि ईरान ने 25 जून को एम/वी एवर लवली को वन-वे अटैक ड्रोन से निशाना बनाया था, जिसके बाद हमलों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स के साथ-साथ तटीय रडार इंस्टॉलेशन को भी निशाना बनाया गया। जहाज ओमानी तट के…

Read More

रांची। रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (एसयूबी) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) गोपाल पाठक, डायरेक्टर जनरल और विशिष्ट अतिथि एवं कुलपति प्रो. (डॉ) जेगनाथन चोकलींगम ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर फेस्टिवल की स्मारिका चित्रपटल का भी लोकार्पण किया गया। फेस्टिवल के लिए देशभर से 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 67 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा,…

Read More

नई दिल्ली। अगले तीन सालों में पूरे देश से ड्रग्स के कारोबार के इकोसिस्टम को ध्वस्त करने का रोडमैप तैयार हो गया है। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नार्को-कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की 10वीं शीर्ष स्तरी. बैठक में एनसीबी द्वारा तैयार विजन डॉक्यूमेंट आन नार्कोटिक्स कंट्रोल (2026-2029) जारी किया, जिसमें तीन साल का पूरा रोडमैप है।शाह ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्राय की नीति पर चलते हुए ड्रग्स के स्रोत से लेकर किनपिन तक उसके पूरे तंत्र की खत्म करने पर जोर दिया। रोडमैप में मिशन मोड पर अभियान चलाकर 100 प्रमुख अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संगठित…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी 595 मंडलों में हूल क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक शहीद स्थल भोगनाडीह में आयोजित होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हूल दिवस पर सभी मंडलों में हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हो, चांद-भैरव तथा वीरांगनाओं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भोगनाडीह में आयोजित होने…

Read More

जामताडा। मंत्री इरफान अंसारी ने मोहर्रम पर जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा कर आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री ने अखाडे में मौजूद युवाओं के साथ लाठी भांजते हुए अपने हूनर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही युवाओं के जोश, अनुशासन और पारंपरिक युद्धकला के प्रदर्शन की सराहना की। मंत्री ने कहा कि अखाड़ों में युवाओं की ओर से प्रदर्शित साहस और अनुशासन गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जिस लगन और प्रतिबद्धता के साथ युवा लाठी-डंडा और पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन करते हैं, उसी समर्पण के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र…

Read More

मेसरा (रांची) । एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आ रही है। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के मेसरा गांव स्थित प्रसिद्ध माँ रक्षा काली मंदिर के अध्यक्ष,राज परिवार के मजबूत स्तंभ एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी भगवान शेखर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,जिसके बाद आज उन्होंने जमशेदपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे मेसरा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। भगवान शेखर का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं,बल्कि पूरे मेसरा के सर्व समाज…

Read More