
नई दिल्ली। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, के अलग-अलग क्षेत्रों में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान झमाझम वर्षा का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी धीमी गति से राज्यों के अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड जैसे अन्य राज्य शामिल हैं जहां अनुकूल परिस्थितियां हैं और मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर में जारी भारी वर्षा अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है जबकि कुछ राज्यों में 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, कुछ राज्यों के मौसम में अभी भी तपन है। इनमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग क्षेत्र शामिल है। यहां दो दिनों के दौरान भीषण लू चलने की बहुत संभावना है।




