Author: News Maati

कोडरमा। जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा चांदडीह ग्राम लक्ष्मणडीह में शुक्रवार धर्म परिवर्तन कराए जाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान धर्म परिवर्तन के खेल में शामिल दर्जनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि ग्रामीणों को गुमराह कर इस कार्य को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मणडीह निवासी महेंद्र राजवंशी के घर में दर्जनों की संख्या में महिलाओं…

Read More

रांची। रांची में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक और कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कारोबारी उमा शंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कारोबारी ने अपने आवेदन में बताया है कि रात 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर दुबई के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा मैसेज और आडियो प्राप्त हुआ। संदेश में खुद को प्रिंस खान बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही…

Read More

लोहरदगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्रजपात से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा गांव में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घुरती उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कर्मा उरांव गंभीर रूप से झुलस गए। इसी घटना में सरस्वती देवी भी घायल हो गईं। वहीं, किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के चरहु गांव में बकरी चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हशीदा खातून की मौत हो…

Read More

रांची। मुहर्रम जुलूस को लेकर 27 जून (शनिवार) को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूसों के दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार की देर रात आग लग गई। अगलगी की सूचना बाहर आते ही वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में अफ़रा-तफ़री मच गई। लोग अपने मरीजों को बचाने के लिए सदर अस्पताल परिसर से बाहर निकलने लगे। दरअसल सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक एसी ब्लास्ट कर गया। साथ ही ऑपरेशन थिएटर में आग और धुआं देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग बेचैन हो उठे। आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन दल को फोन किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की।…

Read More

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट प्राप्त होते ही सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव में 456.38 करोड़ रुपये लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, सुशासन और धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए विपक्षी…

Read More

नई दिल्ली । भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आज देश की आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला बन चुके हैं। विश्व एमएसएमई दिवस से पहले शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, एमएसएमई सेक्टर का देश की जीडीपी में लगभग 31.1 प्रतिशत, विनिर्माण उत्पादन में 35.4 प्रतिशत और कुल निर्यात में 48.58 प्रतिशत योगदान है (जनवरी 2026 तक)। 38.9 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने वाला एमएसएमई सेक्टर, कृषि के बाद देश में रोजगार उपलब्ध कराने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने एमएसएमई के सतत विकास लक्ष्यों…

Read More

नई दिल्ली । उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी को वेनेजुएला रवाना किया गया है। भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है। इनमें नौ अनुभवी सैन्य चिकित्सक भी शामिल हैं। यह दल वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं,…

Read More

रांची। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह में झारखंड में दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से रांची समेत राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि दो से तीन जुलाई के बीच मॉनसून के सक्रिय होने के संकेत हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे देश में अल नीनो के प्रभाव के कारण मॉनसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि झारखंड में जुलाई के पहले सप्ताह में मौसम की गतिविधियों में तेजी आने की…

Read More

रांची। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली एक युवती ने पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत है। उसकी करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी एक युवक से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक…

Read More