Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
Author: News Maati
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके पुत्र रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने रोहित उरांव को 29 जून को सुबह 11 बजे रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है, जबकि रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह कार्रवाई योगेंद्र तिवारी से जुड़े शराब कारोबार और उससे संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी इस मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और इसी क्रम में दोनों को…
विक्टोरिया (सेशेल्स)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ऐसे हिन्द महासागर की परिकल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चित हो। भारत के ह्यमहासागरह्ण दृष्टिकोण में साझेदारी का आधार देशों का आकार नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और विश्वास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा हमारा उद्देश्य हिन्द महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी संग द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हुई है, जब सेशेल्स…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है और अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे आदित्य साहू ने रविवार को मेदिनीनगर स्थित परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चाहे चंपत राय हों या राम मंदिर ट्रस्ट…
जमशेदपुर । जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगझरी फाटक के समीप शनिवार देर रात एक विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान देव कुमार शर्मा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। परिवार में उनके पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह…
चतरा। चतरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से 912 किलोग्राम डोडा (पोस्ता भूसी) बरामद किया है। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित तस्कर जंगाली गंझू फरार हो गया। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के…
रांची। झारखंड के फोटो जर्नलिस्टों के बीच रविवार को बरियातू स्थित बुद्धा फाउंडेशन परिसर के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 11-11 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में लैंसमैन-11 और फॉक्स-11 की टीमों ने खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का शानदार परिचय दिया। मुकाबले में फॉक्स-11 ने सात विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लैंसमैन-11 की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 102 रन बनाए। टीम के कप्तान मनोरंजन कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव में अंधविश्वास और पारिवारिक रंजिश ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में तबाह कर दिया। डायन-बिसाही के शक और आपसी खुन्नस में एक व्यक्ति ने अपनी ही गर्भवती भाभी और आठ वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतका ननिका बिरुवा की बेटी शर्मिला बिरुवा स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर बैठकर खाना खा रही…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अपार्टमेंट निर्माण और बिक्री से जुड़े मामले में रविवार को बिल्डर शुभम साबू को गिरफ्तार कर लिया। शुभम साबू की कंपनी लकी ग्रुप पर रिम्स की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर फ्लैटों की बिक्री करने का आरोप है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, लकी ग्रुप ने अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड क्षेत्र में कई बहुमंजिला अपार्टमेंट का निर्माण किया है, जबकि कुछ परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। एसीबी अब…
अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में रविवार सुबह आठों आरोपियों के घर पर पुलिस ने एकसाथ छापा मारा। इस दौरान परिजनों से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठों आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल और रमाशंकर मिश्र को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 6 जून को राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद सरकार ने मंदिर…
कराची। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार रात कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमले को विफल करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक घायल हमलावर को जीवित पकड़ लिया। इस हमले में अर्ध सैनिक बल के चार जवानों की भी मौत हो गई। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के आतंकवादियों ने शनिवार रात लगभग 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हमला किया। करीब 90 मिनट तक हुई भीषण मुठभेड़ में विशेष सुरक्षा इकाई…