Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
Author: News Maati
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा कि धर्म ऐसा हो जिसे धारण किया जा सके। हमें धर्म रक्षा के लिए लड़ना है। मोहन भागवत रविवार को लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्जुन के गंभीर प्रश्नों का उत्तर ही गीता है। हमें गीता पढ़नी चाहिए, समझनी चाहिए और मनन करना चाहिए। इससे हमें सदा सर्वदा उपाय मिलते हैं। गीता हमें समस्या से भागने के बजाय, उससे लड़ना सिखाती है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर हमें सफलता अवश्य मिलती है। उत्तम विचार…
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने रविवार को कहा कि वे अब भी इस विचार के पक्ष में हैं कि अनुसूचित जातियों (एससी) को मिलने वाले आरक्षण में क्रीमी लेयर यानी आर्थिक-सामाजिक रूप से आगे बढ़ चुके वर्ग को बाहर किया जाना चाहिए। एक कार्यक्रम ‘इंडिया एंड द लिविंग इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन ऐट 75 इयर्स में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक आईएएस अफसर के बच्चे और गरीब किसान मजदूर के बच्चों को एक ही स्तर पर नहीं रखा जा सकता। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत…
नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट की हलचल सामान्य रहने वाली है। इस सप्ताह तीन कंपनियां अपने आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर रही हैं। ये तीनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। हालांकि, पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए मेनबोर्ड सेगमेंट के सुदीप फार्मा के आईपीओ में इस सप्ताह 25 नवंबर तक बोली लगाने का मौका रहेगा। जहां तक इस सप्ताह शेयर बाजार में होने वाली लिस्टिंग की बात है, तो तीन कंपनियां लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत करने जा रही हैं। सप्ताह…
पटना। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई में बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू ) ने रविवार को बड़ी मछली पर हाथ मारा। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान आजाद के आवास एवं कार्यालय से काली कमाई के रूप में अकूत संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। उत्पाद अधीक्षक की पत्नी के नाम पटना में जमीन के छह प्लाट, पत्नी व अन्य स्वजन के नाम जहानाबाद में चार जमीन प्लाट के प्रमाण भी मिले हैं। उन पर करीब 1.78 करोड़…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार पर जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि धरती पर डायनासोर फिर से आ सकता है पर बिहार में राजद की अब वापसी नहीं होगी। विगत चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद राजद को मात्र 25 सीटों पर सफलता मिली। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने लालू यादव का सपना अधूरा रह गया। रविवार को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। मांझी के पोस्ट पर सियासत शुरू हो गई। उन्होंने लिखा कि जो हश्र धरती पर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को 25 नवंबर के ऐतिहासिक पल की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर में धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना होगी, जो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, 25 नवंबर को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से श्री अयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्री राम…
दरभंगा। बिहार में कोहरे के प्रभाव अब सड़कों पर दिखने लगा है। दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा गई। उस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग पटना से इलाज कराकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू कुमार अपनी मां का पटना के एक अस्पताल में इलाज कराकर अपने अन्य परिजनों के साथ एक स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे।…
दुमका । झारखंड के दुमका जिले से सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार की सुबह-सुबह एक साथ चार लोगों का शव बरामद किया गया। एक ही घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की लाश मिलने की वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल घटना के पीछे कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड को देखते हुए अग्रसेन हितकारिणी सभा की ओर से शनिवार को अपर बाजार स्थित शिवनारायण कन्या पाठशाला में कक्षा पहली से चौथी तक की छात्राओं के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। अग्रसेन हितकारिणी सभा की सचिव एडवोकेट मनीषा रानी ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाली अधिकांश छात्राओं के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर या घरेलू कामगार हैं। कुछ बच्चियां स्वयं भी घरों में काम कर अपनी पढ़ाई जारी रखती हैं। ऐसे में उनके लिए यह छोटा-सा प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि स्वेटर वितरण…
अररिया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल में मिले पांच सीट पर कामयाबी को लेकर दो दिनों से आभार यात्रा पर है। इसी क्रम में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अररिया के जोकीहाट रानी चौक पहुंचे।जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।सीमांचल के लोगों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने धन्यवाद दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए असद्दुदीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल में जो प्यार मिला है,उसे हम कभी छोड़ने वाले नहीं हैं और न कभी भूलने वाले।उन्होंने उन्होंने कहा कि हमारे पांचों विधायक बिहार विधानसभा मे सीमांचल के नारों को बुलंद करने का काम करेगा।आप लोगों ने यह साबित…