Author: News Maati

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि तीसरे कार्यकाल में राजग सरकार देश में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगी और वह देश से गरीबी और हर प्रकार के भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पबद्ध है। श्री मोदी ने आज रात करीब सवा आठ बजे भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उनका बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकतार्ओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में 75 प्रतिशत सीटें जीतकर अपना दबदबा तो बनाए रखा मगर पिछली बार वाला जादू नहीं चला। 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें जीतने वाले राजग को इस बार 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। महागठबंधन ने पिछली बार महज किशनगंज की एक सीट जीती थी। इस बार उसने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। पूर्णिया की सीट पर पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है। राजग की ओर से भाजपा और जदयू ने क्रमश: 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों ही दलों को…

Read More

रांची। इस बार पाला बदलकर दूसरे दलों से चुनाव लड़नेवाले कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। इनमें गीता कोड़ा, जेपी पटेल, सीता सोरेन, ममता भुइयां सम्मिलित हैं। इनमें सीता सोरेन ही नलिन सोरेन को टक्कर दे पाईं। हालांकि अंत में उनकी भी हार हो गई। वहीं, अपने-अपने दलों से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़नेवालों को भी मुंह की खानी पड़ी है। जनता ने उन सभी को नकार दिया। पाला बदलकर चुनाव लड़नेवाले नेताओं की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा नाम सीता सोरेन का है। जामा से विधायक रहीं सीता सोरेन झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू…

Read More

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह लोकसभा चुनाव हार गए। सपा के अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के खाते में 4,99,722 वोट आए। सपा ने 54,567 वोट के अंतर से फैजाबाद सीट पर जीत दर्ज की।पिछले दो चुनाव जीती थी भाजपा 2014 और 2019 के चुनाव में लगातार भाजपा के लल्लू सिंह ने फैजाबाद सीट पर जीत का कमल खिलाया था। 2019 में लल्लू सिंह ने सपा के आनंद सेन यादव को 65,477 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर ‘कमल’ खिला है। भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) ने मिलकर काफी दम लगाया, लेकिन कुछ खास अंतर होता नजर नहीं आया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी 1 लाख 37 हजार अधिक वोटों से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया। मनोज तिवारी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है । नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने आआपा के सोमनाथ भारती को 78,000 से अधिक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली जीत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि ये विजय, भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके लिए यह भावुक पल है। उनकी माताजी के देहांत के बाद यह उनका पहला चुनाव था। लेकिन, देश की करोडों माताओं ने उन्हें मां की कमी नहीं खलने दी। विरोधी दल…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तस्वीर लगभग साफ होने के साथ ही भाजपा ने केंद्र में सरकार गठन के लिए विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने बुधवार को एनडीए के अपने सहयोगी दलों की बैठक दिल्ली में बुलाई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्वयं सभी सहयोगी दलों के नेताओं को फोन कर एनडीए की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में भाजपा सहयोगी दलों के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा करेगी और साथ ही सरकार गठन को लेकर भी विचार-विमर्श करेगी। इस बीच, चुनाव नतीजों…

Read More

पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है। अब तक जो स्थिति सामने आई है, उसमें महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है, जबकि भाजपा से कम सीटों पर लड़ने के बावजूद जदयू अधिक सीट जीतने जा रही है। वैसे, महागठबंधन को भी पिछले चुनाव से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि गठबंधन की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी के सामने राजद के लालू यादव और तेजस्वी यादव की सियासी चाल नहीं चल सकी। एनडीए में शामिल जदयू पहली बार भाजपा से कम सीटों पर चुनाव लड़ी थी।…

Read More

रांची। झारखंड से इस बार संसद में छह नए चेहरे दिखेंगे। इसमें वर्तमान के चार विधायक सहित एक पूर्व विधायक शामिल हैं। नए चेहरे के रूप में चतरा से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह होंगे। इसमें भाजपा के दो और झामुमो के दो विधायक शामिल हैं। एक कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। कालीचरण सिंह पहली बार संसद पहुंचेंगे। हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल और धनबाद से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो ने जीत हासिल की है। झामुमो से जोबा मांझी और नलिन सोरेन से जीत हासिल की। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने लोहरदगा से जीत…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गृह जिला गिरिडीह में लगातार दो तगड़े राजनीतिक झटके लगे हैं। राज्य के मंत्री रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगन्नाथ महतो की मौत के बाद सितंबर 2023 में डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उतरीं उनकी पत्नी बेबी देवी ने एनडीए को झटका दिया था। इस बार गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को झामुमो की कल्पना सोरेन ने करारी शिकस्त दी है। लगातार दो बार विधानसभा उपचुनाव में मिली हार से दल के अंदर बाबूलाल की किरकिरी हो रही है। दरअसल, टिकट वितरण के समय ही…

Read More