Author: News Maati

नई दिल्ली । आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई शाम 5 बजे से शुरू होकर 21 जुलाई रात 11:55 बजे तक चलेगी। एनबीईएमएस के अनुसार परीक्षा से संबंधित पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, परीक्षा योजना और अन्य विस्तृत जानकारी सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है। सूचना बुलेटिन 1 जुलाई को शाम 4 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों…

Read More

पटना। विश्वविद्यालयों में संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की भी नियुक्ति होगी।इसके साथ ही नियमित सहायक प्राध्यापक भी नियुक्त होंगे। नियुक्ति में बिहार सरकार द्वारा लागू आरक्षण भी प्रभावी होगा। इससे संबंधित परिनियम को राज्यपाल सैयद अता हसनैन के आदेश से राज्यपाल सचिवालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। यह अधिसूचना राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इसके अनुसार बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 (यथा अद्यतन संशोधित) और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 (यथा अद्यतन संशोधित) के प्रविधानों के तहत परिनियम का प्रारूप तैयार करने के लिए कुलपतियों की एक कमेटी…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित की सूचना देने वाले के लिए पुलिस ने दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के धातकीडीह निवासी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा इस मामले का नामजद आरोपी है। उसके खिलाफ…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में धार्मिक पर्यटन, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन और तीर्थयात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बक्सर स्थित भगवान वामन मंदिर के विकास से लेकर पांच नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना तथा राज्य के 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण जैसे अहम निर्णय लिए गए।कैबिनेट ने बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके तहत मंदिर परिसर के लिए भूमि को अलग…

Read More

नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय ने अनुसूची ‘ए’ के तहत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है। मेकॉन ने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मेकॉन ने 535 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ यह स्थान प्राप्त किया है। मंत्रालय के मुताबिक कंपनी ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में लगातार लाभ दर्ज किया है, जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 (पुनर्घोषित) में 77.62 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2024-25 (पुनर्घोषित) में 32.08 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य के औद्योगिक और व्यावसायिक माहौल से अवगत कराते हुए निवेश को प्रोत्साहन देने, व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद उपजा तनाव बुधवार को और गहरा गया। तड़के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि उनकी सहमति और मौजूदगी के बिना पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे वे आहत हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे। परिजनों के इस फैसले के बाद आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित मृतक के आवास पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुबह से…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और करीब 4.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोर नकदी लेकर भागने से पहले उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और फुटेज सुरक्षित रखने वाला डीवीआर (हार्ड डिस्क) भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को घटना से जुड़े कोई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न मिल सकें। बुधवार सुबह जब…

Read More

रांची। झारखंड में करीब छह वर्ष बाद राज्य सूचना आयोग फिर पूरी क्षमता के साथ काम करने की दिशा में आगे बढ़ गया है। बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोकभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के साथ ही लंबे समय से ठप पड़ी आयोग की नियमित सुनवाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। समारोह की शुरुआत राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी वारंट…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून के शासन पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने घोषणा की कि जमशेदपुर की घटना के विरोध और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ…

Read More