Author: News Maati

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार ने कार्य संभाल लिया है। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार जहां विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंच रहे हैं, वहीं अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली लग गई। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीएस न्यूज की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिस शूटर को गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था। बता दें कि गोलीबारी की यह घटना बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस…

Read More

रामगढ़। झारखंड और बिहार इलाके में आतंक मचाने वाला कुख्यात चोर हरिरा उर्फ अरमान खान उर्फ दानिश उर्फ राजू अपने गैंग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ झारखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लगभग 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हरिरा के गैंग के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चोरों के इस गैंग के पास से महिंद्रा एक्सयूवी-500, मारुति स्विफ्ट कार, दो बाइक के साथ-साथ सोने चांदी के जेवर, तीन लैपटॉप, एक एलइडी टीवी, पिघलाया हुआ…

Read More

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बुधवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत ने मुख्य अभियुक्त आशीष दास उर्फ आमु दास (20) को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना लगाया है। मामले से जुड़े आरोप व पीड़ित गीता देवी, पति स्व. अनिल सिंह मुंडा, निवासी गुमटी बस्ती, आदित्यपुर द्वारा दाखिल लिखित आवेदन पर दर्ज किए गए थे। उन्होंने अपने बेटे सूरज सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप अभियुक्तों पर लगाया था। घटना के…

Read More

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-8 निवासी सद्दाब खान उर्फ़ बिल्ली (27) और शास्त्रीनगर का शुभम कुमार (25) शामिल हैं। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी बिष्टुपुर बीएच क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हुई, जहां वे पुलिस को चकमा देकर छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी…

Read More

हजारीबाग। शहरी में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोहरसिंहा थाना और पेलावल ओपी क्षेत्र से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना के अनुसार रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बाइक चोरी में शामिल अपराधी लोहरसिंहा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पेलावल और लोहरसिंहा थाना पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को शामिल किया गया।…

Read More

चाईबासा । झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से विकसित भारत के निर्माण के अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न संकायों के 129 टॉपर छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस मौके पर केंद्र सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका…

Read More

रांची । रांची स्थित डोरंडा कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर हुए एक जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज के पिछले हिस्से में हुए धमाके की आवाज सुनते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां कोई छात्र या कर्मचारी नहीं था। इस धमाके के कारण बाथरूम के दरवाजे में लगे शीशे टूटकर जमीन पर बिखर गए। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने तत्काल डोरंडा थाने को घटना की सूचना दी। डोरंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिसर के…

Read More

रांची। रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी रांची पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जेएससीए के अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के रांची आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फैन्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से विराट कोहली…

Read More

लोहरदगा । भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकार की ओर से राजा के खिलाफ एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजा हेमंत असुर चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से होकर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चुल्हापानी की ओर भाकपा माओवादी संगठन के विस्तार के लिए अवैध हथियार के साथ जा रहा…

Read More