Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने एक साझा प्रेस वार्ता की। इस दौरान भारत के पीएम ने दोनों देशों की साझेदारी को और सुदृढ़ करने का संकल्प दिखाया। पीएम ताकाइची को प्रधानमंत्री ने छोटी बहन कह कर संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत करते हुए कहा, “भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए छोटी बहन प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत में अपनी पहली यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा विश्वास है कि…
पटना । निर्वाचन आयोग ने पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस सीट पर आगामी 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बांकीपुर सीट को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस उपचुनाव पर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष की भी पैनी नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव की तारीखें सामने आते ही पटना में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इसके साथ ही, इस सालाना यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना करने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, जम्मू-कश्मीर के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा और भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता मौजूद रहे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हर-हर महादेव। बाबा बर्फानी के पवित्र धाम की यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। जम्मू के…
नई दिल्ली । आज के समय में स्मार्टफोन हर उम्र के लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह तकनीक अपने परिवार और दुनिया से जुड़े रहने का एक आसान जरिया है, लेकिन हाल ही में एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा या आदत के तौर पर किया जाए तो यह मानसिक स्वास्थ्य पर उल्टा असर भी डाल सकता है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में इसके कारण डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। यह अध्ययन रटगर्स स्कूल ऑफ सोशल वर्क के…
पटना। आजसे पटना मेट्रो का विस्तार हो रहा है। आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन और मेट्रो विस्तार का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद मेट्रो सेवा मलाही पकड़ी स्टेशन तक शुरू कर दी जाएगी। पटना मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने इसे लेकर अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी है। उद्घाटन कार्यक्रम के कारण आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इसके बाद शाम 4 बजे से मलाही पकड़ी स्टेशन तक नियमित मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। 16 मिनट में सफर तय करेगी मेट्रो : नए विस्तार के बाद…
पटना। राष्ट्रीय उच्च मार्गों की तर्ज पर प्रदेश सरकार राज्य की सड़कों और बड़े पुलों के साथ बाइपास पर भी टोल टैक्स वसूलेगी। सरकार ने बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पथ अवसंरचनाओं पर पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियमावली, 2026 स्वीकृत कर दी है। इसके तहत राज्य सरकार की सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास से गुजरने वाले वाहनों से श्रेणी के अनुसार टोल लिया जाएगा।हल्के मोटर वाहनों के लिए आधार दर 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।…
रांची। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात में ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की। टीम ने 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की। यह कंपनी आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय की है। मौके पर ही सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और एक अन्य कर्मी रविकांत राय को छापेमारी दल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्लांट में तैयार शराब पर दूसरे नामी ब्रांड के फर्जी लेबल लगाकर इसे बाजार में आधे दाम पर खपाया जा रहा था।सामाजिक नेटवर्क बुधवार की शाम को सबको बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज…
रांची। राज्य सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 41 पदाधिकारियों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया है। इसके तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को जैक का सचिव बनाया गया है। एक जून से सचिव का पद रिक्त था। वहीं, भूतनाथ रजवार तथा कुमार हर्ष को जैक में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों का भी हस्तांतरण हुआ है। मनोज कुमार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची में प्रशासी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
रांची। झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के प्रतिष्ठित डूरंड कप-2026 की मेजबानी करेगी। एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण के लिए रांची को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है। इसे झारखंड के खेल इतिहास और राज्य में फुटबॉल के बढ़ते विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डूरंड कप-2026 का शुभारंभ 25 जुलाई से होगा, जबकि रांची में मुकाबलों का आयोजन 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। यहां लीग चरण के कई रोमांचक मुकाबलों के साथ…
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार ने वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया है। इससे पहले वे सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। अब अगले आदेश तक वे जमशेदपुर जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, धनबाद के झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 गोविंदपुर के कमांडेंट…