Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज
- निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
- जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
- रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त
- रांची में जमानत पर छूटे अपराधियों की खैर नहीं, कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी पुलिस
- सामाजिक समरसता, सद्भाव ही समाज की असली ताकत: नीतीश
- ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी नई भूमिगत मिसाइल सिटी
- नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय, मौदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी की वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा है कि देश का सबसे पुराना दल एक ऐसी ‘स्थापित कंपनी’ की तरह है जिसके ‘मार्केट कैप’ में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। उन्होंने भाजपा को एक ‘स्टार्टअप’ करार दिया। रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी सफलता के लिए संगठनात्मक शक्ति का होना जरूरी है। साथ ही, उन्होंने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘करिश्माई नेतृत्व’ भारतीय जनता पार्टी की सफलता का कारण है। कांग्रेस महासचिव…
कटक, एजेंसियां : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.396 अरब डॉलर बढ़कर 642.492 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर की उच्च वृद्धि के साथ 636.095 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्राभंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया जिससे मुद्रा…
रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ रांची जिला समिति की बैठक शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में गुमला निवासी जयराम उरांव ने आजसू पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सचिन भगत, रांची जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार महतो,रोशन सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष तांती, महासचिव कुमार महतो, मीडिया प्रभारी मदन कुमार ,विकास कुमार, सदस्य रमेश वीर चंद्र उरांव, कुलदीप भगत,राजेश उरांव, अर्जुन उरांव, भरत कुमार, अजय टोप्पो, आशीष कुमार, विनोद कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में मुख्य…
रांची : लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता है। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं। ये बातें पार्टी शुक्रवार को आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा के साथ प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, गंगाधर प्रसाद, अफरोज अंसारी (छोटू) समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सुदेश ने कहा कि…
थिंपू, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार ‘‘भारत-भूटान संबंधों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र तथा इसके लोगों के वास्ते उनकी विशिष्ट सेवा’’ के लिए प्रदान किया गया है। भूटान के राजा द्वारा ‘सर्वोच्च नागरिक सम्मान’ से सम्मानित करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “आज एक भारतीय के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार…
जयपुर, एजेंसियां : अनुभवी आल राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि रूतुराज गायकवाड़ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की जिम्मेदारी देने में जल्दबाजी नही की गयी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी का काम करने का तरीका जिस तरह का है, उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज से लंबे समय पहले ही इस भूमिका के बारे में बात कर ली होगी। आईपीएल के 2024 सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सीएसके ने धोनी द्वारा कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंपने की घोषणा की। सीएसके ने 2022 चरण में भी कप्तानी की जिम्मेदारी बदलने की मुहिम…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हों या जेल के बाहर। जब मीडिया वालों ने उनसे पूछा कि आप कोई संदेश देना चाहते हैं। इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा, “मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। चाहे मैं अंदर (जेल) रहूं या बाहर। देश के लिए काम करता रहूंगा।” इसके बाद उन्हें ईडी अधिकारी अपने साथ ले गए। बता दें, आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्वतिवार रात गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे ‘‘तानाशाही’’ कर रहे हैं और नहीं चाहते कि…
रांची : चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार होली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार देवेश खान ने खास तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मेरी आवाज मेरी पहचान संस्कृति टीम ने किया था। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने मधुर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशोर मंत्री शैलेश अग्रवाल अमित शर्मा रोहित पोद्दार आदित्य मल्होत्रा राम इकबाल चौधरी, मदन साहू, परेश गट्टानी, आनंद जालान तथा सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे।
कोलकाता, एजेंसियां : कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद से लापता एक व्यक्ति का शव दुर्घटना के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से बरामद किया। इसके साथ ही हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल रऊफ निजामी उर्फ शेरू के रूप में हुई है। अब्दुल मामले में गिरफ्तार प्रवर्तक के दोस्त थे, जो इमारत निर्माण परियोजना की देखरेख करते थे।