Author: News Maati

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना के बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो गया। वारदात पूरी तरह दुकान में लगे…

Read More

जमशेदपुर । टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपाड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचा…

Read More

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की अलग से तैनाती की जा रही है। इसके साथ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग का चौथा संस्करण 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। यह टूर्नामेंट एक बार फिर भारत और दुनियाभर की शीर्ष महिला क्रिकेटर्स के कौशल को प्रदर्शित करेगा। सीजन की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई में होने वाले धमाकेदार ओपनर से होगी, जहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। नवी मुंबई में 9 से 17 जनवरी तक कुल 11 मैच…

Read More

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2025-2026 सत्र की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार बोर्ड के द्वारा एआई का इस्तेमाल किया जायेगा। एआई के प्रयोग से गड़बड़ी पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि चैट बॉट के माध्यम से सभी प्रकार…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। हार की संयुक्त समीक्षा से पहले ही दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हार का ठीकरा राजद पर फोड़ा गया, जिसके जवाब में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कांग्रेस को उसकी औकात याद दिलाते हुए एक तीखा बयान दिया। इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं…

Read More

नई दिल्ली । राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला टाल दिया। अब अदालत 16 दिसंबर को अपना आदेश सुनाएगी, हालांकि ईडी की जांच पर कांग्रेस की दलील थी कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। इस मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत आरोपी बनाया गया है। ईडी का आरोप…

Read More

पटना । बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इस महत्वाकांक्षी पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण किया और कई अहम निर्देश दिए। इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण नई इमरजेंसी यूनिट की छत पर बनने वाला हेलीपैड है, जहां अब एयर एंबुलेंस सीधे लैंड कर सकेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को PMCH के पुनर्विकास कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से नई इमरजेंसी यूनिट की सबसे ऊपरी मंजिल पर बन रहे एयर एंबुलेंस…

Read More

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ अपराधियों के खिलाफ उतर चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में इसका असर साफ दिखने लगेगा। सम्राट चौधरी के मुताबिक निशाने पर सबसे पहले लैंड, सैंड और लीकर यानी जमीन, बालू और शराब माफिया हैं।सम्राट चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शराब, बालू और जमीन से जुड़े माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इन तीन तरह के माफियाओं को…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के हर वर्ग और तबके के लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला, नौजवान, दिव्यांग हर किसी को सरकार सौगात दे रही है। चाहे पढ़ा-लिखा व्यक्ति हो या कम पढ़ा- लिखा अथवा अनपढ़, सबको आगे ले जाने का काम सरकार कर रही है। सभी को उनकी योग्यता और क्षमता के रोजगार देने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री सोरेन शुक्रवार को सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।…

Read More