Author: News Maati

अहमदाबाद । गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित संबंध रखने और राज्य में संगठन का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रचने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां गुजरात और मध्य प्रदेश में की गईं। एटीएस के अनुसार, विस्तृत जांच के बाद गुरुवार को एटीएस पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धाराएं 13, 17, 18, 38 और 39 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। एटीएस अधिकारियों ने दावा किया कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपी…

Read More

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पुलिस मुख्यालय के द्वारा अपनी अनदेखी से नाराज हैं। उन्होंने इस बात का इजहार तो नहीं किया है लेकिन पिछले दिनों उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षाकर्मियों के काफिले के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि इस पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने और उल्टे पुलिस मुख्यालय ने एक वाहन वापस करने का नोटिस वित्त मंत्री के कार्यालय को थमा दिया। इससे राधा कृष्ण किशोर नाराज है और उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे जवानों और वाहनों को वापस कर दिया है।झारखंड सरकार में…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को निरुद्ध कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि दो जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरुलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामा हो रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके…

Read More

एबीकेएम ( महिला शाखा ) की ओर मेनोपाज़ पर सेमिनार रांची। जिस प्रकार के बच्चियों की रजस्वला प्रकृति का अनुपम उपहार है, उसी तरह रजोनिवृत्ति ( मेनोपाज ) भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। इस पर दबी ज़ुबान से नहीं बल्कि खुलकर बातें करने की जरूरत है। ये बातें डॉ ज्योति सिंह ने कहीं। वे मेदान्ता हॉस्पिटल में मेनोपाज विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहीं थीं। एबीकेएम ( महिला शाखा ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ अमूल्य स्वाति ने भी इससे जुड़े लक्षणों, उपचार व समाधान के बारे में बताया। मौके पर मनोचिकित्सक डॉ ओमी सिंह एवं…

Read More

पटना । राजधानी पटना में पुलिस ने एक होटल में चल रहे संदिग्ध वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 10 महिलाओं को बचाया और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पटना पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पटना पुलिस के अनुसार, एक विशेष टीम ने गुरुवार रात गांधी मैदान इलाके में एक होटल पर छापा मारा। यह ऑपरेशन गांधी मैदान पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल से काफी समय से एक संगठित वेश्यावृत्ति रैकेट चल रहा था।…

Read More

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “अपराध अपराध होता है। जात-पात, धर्म, मजहब, जो लोग ऐसे विषयों को लेकर आते हैं, वो ओछी राजनीति को साधने का प्रयास करते हैं। मैं कतई इसका पक्षधर नहीं हूं।” चिराग…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार हैं। केवल सेवा नियमित (रेगुलर) नहीं होने के आधार पर किसी कर्मचारी को पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि यदि किसी कर्मचारी ने वर्कचार्ज या अस्थायी स्थापना में 15 वर्ष से अधिक सेवा दी है, तो वह पेंशन का हकदार है। अदालत ने भवन निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी परमेश्वर साह की पूरी 30 वर्ष की सेवा को पेंशन के लिए…

Read More

रांची। अवैध शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय से पूछताछ के लिए ओरमांझी पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस पूरे नेटवर्क, इसमें शामिल लोगों और दूसरे राज्यों तक फैले अवैध कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होंगे। जांच में अब तक सामने आया है कि सुबोध राय पुलिस और अन्य एजेंसियों की नजर से बचने के लिए कम कीमत वाले फर्जी लेबल का इस्तेमाल करता था, ताकि शराब की खेप पर किसी को जल्द संदेह न हो। इस मामले में सुबोध राय…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में प्रस्तावित वृद्धि के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में गुरूवार को हुई समीक्षा बैठक में ली गई। बैठक में बढ़ी हुई सीटों के अनुसार भवन, हॉस्टल, प्रयोगशालाओं, ऑपरेशन थिएटर, उपकरण, फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य संसाधनों की आवश्यकता का आकलन किया गया। मौके पर बताया गया कि रिम्स में एमबीबीएस सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से 275…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची के लोक भवन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर 63- रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) मंजू कच्छप को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत उपस्थित थे। राज्यपाल ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से आह्वान किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जब बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ)…

Read More