Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
बंगाल में रोटी, माटी व बेटी को खतरा, महाजंगलराज सरकार का काउंटडाउन शुरू, मोदी ने टीएमसी पर बोला हमला
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार व टीएमसी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को यहां दिए जा रहे संरक्षण से रोटी, मांटी व बेटी तीनों को खतरा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बंगाल के दौरे पर आए पीएम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की मेगा परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को यहां की जमीन पर कब्जा दिला रही है। पीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल के ज्यादातर इलाकों…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो एलपीजी टैंकर जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि इन टैंकरों के भारत पहुंचने के लिए क्रमशः मुंद्रा और कांडला बंदरगाह निर्धारित किए गए हैं। उनके मुताबिक, शिवालिक के 16 मार्च और नंदा देवी के 17 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों के…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को सदन में गहमागहमी के बीच पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा हुई। चर्चा और कटौती प्रस्तावों के निस्तारण के बाद सदन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 5,194.53 करोड़ रुपये के बजट को अपनी स्वीकृति दे दी। निर्दलीय विधायक जयराम महतो द्वारा लाया गया कटौती प्रस्ताव बहुमत के अभाव में अस्वीकृत हो गया। सदन में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा शराब की लत में बर्बाद हो रहे…
नयी दिल्ली । सरकार ने शनिवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में वाणिज्यक उपभोक्ताओं को अब एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है और उन्हें उनके इलाकों में उपलब्ध पाइप वाली प्राकृतिक गैस कनेक्शन अपनाने का सुझाव भी दिया जा रहा है। इसी बीच एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज होर्मूज जलडमरूमध्य से निकल कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और वे 16 तथा 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंच सकते हैं, इससे एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। एलपीजी का भंडार बढाने के लिए खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि देश में घरेलू गैस (एलपीजी) और पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जो भी समस्या या अफवाह सामने आ रही है, वह कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रायोजित है, जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। अरगोड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सेठ ने कहा कि राजनीतिक कारणों और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश में प्रतिदिन लगभग 55 लाख गैस सिलेंडर…
कोडरमा । विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़ा मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जोखिम में समाचार का संकलन करते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिलती है। विधायक ने कहा कि राज्य में पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पत्रकारों से राशि ली गई पर आज तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अविलंब चालू करने के साथ ही अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। विधायक डॉ नीरा यादव की ओर से पत्रकारों…
नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद एलपीजी लेकर आने वाला दूसरा जहाज नंदा देवी भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गया है। इससे पहले एलपीजी लेकर आने वाला जहाज शिवालिक भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलता पूर्वक निकला था। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शिवालिक को भारतीय नौसेना की सुरक्षा में लाया जा रहा है और अगले दो दिनों के भीतर इसके किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। संभवत: यह मुंबई या कांडला पहुंचेगा। जहाज खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना…
नई दिल्ली । ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने लगी है। शनिवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मैसेज पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसे अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने पढ़ा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे का संकेत भी दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए अपना प्यार दिखाया और इशारा किया कि वह जल्द ही फिर से देश आने का प्लान…
लूमर ने कहा, “मैंने लगभग एक घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी। मैं आपको ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी, जो उन्होंने मुझसे कहा। उन्होंने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं। प्लीज उन्हें बताएं कि मैं मोदी से प्यार करता हूं। मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता और मेरे अच्छे दोस्त हैं। प्लीज भारत के लोगों को बताएं कि मैं जल्द ही एक और विजिट के लिए भारत आऊंगा।” कॉन्क्लेव में वैश्विक राजनीतिक मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर खास तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने…
रांची। रांची समेत 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 मार्च तक…