Author: News Maati

रांची। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने साफ कहा कि राजनीति में तरह-तरह की चचार्एं और अटकलें चलती रहती हैं। लेकिन जब तक वे फलीभूत न हों, उन पर बात करना व्यर्थ है। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को अपने कक्ष में मीडिया से कहा कि राजनीति में चर्चा तो चलती रहती हैं। सरकार गठन के पहले दिन से ही इस तरह की बातें हो रही हैं। मैं इन बातों को नहीं मानता। जब कोई बात सफलीभूत नहीं हो, तब उस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। स्पीकर का यह बयान मौजूदा गठबंधन सरकार को लेकर…

Read More

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई श्यामनगर में चार दिनों से लापता चल रहे 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के छठ घाट के पास संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शव मिलते ही स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पनप उठा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। शव की पहचान होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये । उन्होंने आरोप लगाया कि संकोसाई रोड नंबर एक का नदी किनारा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है, लेकिन पुलिस लगातार लापरवाह…

Read More

जमशेदपुर। मानगो इलाके में गुरुवार दोपहर केबल बिछाने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना आजादनगर स्थित गांधी मैदान के पास 11 केवी ट्रांसफॉर्मर पर हुई, जहां काम के दौरान सक्रिय हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से बिहार के समस्तीपुर निवासी मजदूर राजू सैनी करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मानगो स्थित गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, केबल बिछाने का कार्य…

Read More

जमशेदपुर । टाटा कंपनी के बर्मामाइंस पार्किंग स्थल पर गुरुवार को ट्रक और ट्रेलर चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में चालक पार्किंग गेट पर जुट गए और मुख्य गेट को जाम कर दिया, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शनकारी चालकों का आरोप है कि पार्किंग में तैनात कर्मचारी उनसे बिना पर्ची और बिना आदेश के कैश में पार्किंग शुल्क के अलावा मेडिकल जांच के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि टेस्टिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा खून लिया जाता है…

Read More

धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस लीक की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहली मौत बुधवार रात हुई थी, जब प्रियंका देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार को 62 वर्षीय ललिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि दोनों मौतों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इन घटनाओं के विरोध गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने धनबादझ्ररांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के एक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। टोकलो रोड स्थित इलाके में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को हिरासत में लिया। इनके पास से एक मालवाहक पिकअप वाहन और उस पर लदी सात भैंसें (छोटा काड़ा) भी बरामद की गईं। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी साझा की। उनके साथ चक्रधरपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। एसडीपीओ ने बताया…

Read More

रांची। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले की जांच तेज़ हो गई है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और वर्तमान में वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी ने उन्हें गुरुवार को समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें शुक्रवार को जांच में शामिल होना है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार, आईएएस मनोज कुमार, जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ के…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के अभ्यर्थियों को बधाई दी। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इरादे नेक हों, तो हर काम बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब बाधाएं दूर हो चुकी हैं। यदि उच्च न्यायालय का फैसला जल्द आता, तो राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में घोषणा की कि देश में टोल कलेक्शन का मौजूदा सिस्टम एक वर्ष के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। इसकी जगह नया इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन मॉडल लागू किया जाएगा, जिससे हाई-वे उपयोगकर्ताओं को यात्रा के दौरान पूरी तरह बाधारहित और बेहतर अनुभव मिलेगा। गडकरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि यह नई प्रणाली प्रयोगात्मक रूप से 10 स्थानों पर शुरू की जा चुकी है और अगले एक वर्ष में इसे पूरे देश में विस्तारित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह टोल सिस्टम खत्म हो…

Read More

नई दिल्‍ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने इसके पीछे उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी और जीएसटी सुधारों से बेहतर आर्थिक माहौल को प्रमुख कारण बताया है। फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को दिसंबर के लिए जारी अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने 6.9 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर रहने का अनुमान…

Read More