Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
जकार्ता। इंडोनेशिया सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया और दोनों देशों की साझा संस्कृति और विरासत पर बात की। साथ ही भविष्य में दोनों देशों के सहयोग की संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। मोदी ने कहा कि आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सम्मान पाने का मौका मिला। मैं इसके लिए कोटि-कोटि भारतीयों की तरफ से इंडोनेशिया को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया में उनका जिस तरह से स्वागत किया, उसे वे कभी भूल नहीं सकते।…
भागलपुर। जिला प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुर्नस्थापन कार्य के निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम द्वारा आठ और नौ जुलाई की रात्रि 10:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने तथा आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला…
रांची। जमशेदपुर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या तथा एक अन्य युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने और घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में आदित्य साहू ने…
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में सूरज नायक नाम के युवक का शव मिलने के बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सेक्टर-3 रोड पर एकत्र होकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूरज नायक ने एक निजी वित्तीय कंपनी से ऋण लिया था, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं कर पा रहा था। उनका…
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गिद्दी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने उनके पास से एक सफेद स्कॉर्पियो, एक अवैध लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 06 जुलाई की रात हजारीबाग एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ एक सफेद स्कॉर्पियो से गिद्दी और मांडू के रास्ते हजारीबाग आ रहे हैं।…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से राज्य की महिला किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है। देवघर के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी और गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित दो टन आम्रपाली आम की पहली खेप जेएसएलपीएस के माध्यम से दुबई भेजी गई है। दुबई के लूलू मॉल में यह आम बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले झारखंड का आम्रपाली आम लंदन और इटली के…
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपनी सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है और उन्होंने खुद को “बिहार का शेर” बताया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कथित रूप से राजनीतिक निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें निशाना बनाने दो।” इस मुद्दे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी के बारे में पूछे जाने पर लालू यादव ने जवाब दिया, “हां, हर कोई चुप है।” विपक्ष के नेता तेजस्वी…
पुणे । पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने कारोबारी केतन अग्रवाल से तय शादी से कई महीने पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी से कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने करीब चार महीने पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। हालांकि, इसी साल फरवरी में सिया की सगाई पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी और दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। बता…
अररिया । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में टोल टैक्स को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि बिहार सरकार निजी (प्राइवेट) वाहनों पर किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा, जबकि परिवार के साथ यात्रा करने वाले निजी वाहन चालकों को सरकार राहत देगी। अररिया जिले के फारबिसगंज में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग टोल टैक्स को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी…
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जबकि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। ऐसे दलों को आस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में 384 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास…