Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,66,664 महिला लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि एकमुश्त भेज दी गई है। आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला के खाते में ₹7,500 जमा किए गए हैं। इस मद में कुल ₹274.99 करोड़ का भुगतान किया गया है। रांची जिला प्रशासन के अनुसार, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी दैनिक जरूरतों में सहयोग देना है। राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से लाभुकों…
रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। प्रशासन ने रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है, ताकि रथ खींचने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा मेला में एंबुलेंस और मेडिकल टीम…
रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने मंगलवार को रिम्स में डॉक्टरों, प्रोफेसरों की नियुक्ति, रोस्टर प्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य मामलों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिम्स एक स्वायत्त (ऑटोनॉमस) संस्था है, इसलिए अपनी नियमावली स्वयं बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए, न कि हर निर्णय के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना चाहिए। आशा लकड़ा ने कहा कि रिम्स में डॉक्टरों, प्रोफेसरों, जूनियर डॉक्टरों और एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति एवं पदोन्नति के लिए प्रत्येक श्रेणी का अलग रोस्टर तैयार करते हुए इसे ऑनलाइन किया जाए। उन्होंने यह भी…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों तथा स्थानीय जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। रथ यात्रा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई 2026 से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी (जेएसडीएमएस) के बीच मंगलवार को चेंबर भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू का उद्देश्य राज्य के युवाओं के कौशल विकास, उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इस एमओयू पर एफजेसीसीआई की ओर से अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से शैलेन्द्र कुमार लाल, भाप्रसे, मिशन निदेशक-सह-मुख्य परिचालन ने हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर एफजेसीसीआई की ओर से महासचिव रोहित अग्रवाल, उपाध्यअक्ष राम…
रांची। झारखंड कैडर की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे को संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र का अध्यक्ष निवार्चित किया गया है।जिनेवा स्थित पैलेस डेस नेशंस में आठ जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, नियामक संस्थाओं के प्रमुख विचार-विमर्श करेंगे। इस उच्चस्तरीय मंच की अध्यक्षता के लिए निधि खरे का निर्वाचन उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक साख, प्रभावी नेतृत्व और रचनात्मक भागीदारी का प्रमाण है।यह उपलब्धि उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण,…
रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और हजारों रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार अपनी नई औद्योगिक नीति 2026 और टेक्सटाइल, अपैरल एंड फुटवियर नीति-2026 को अंतिम रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इन दोनों प्रस्तावित नीतियों समेत राज्य की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति और ईज आॅफ डूइंग बिजनेस से जुड़े सुधारों पर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन के लिए 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में होने वाले…
पटना । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार होंगे।भाजयुमो से लंबे समय से जुड़े रहे अभिषेक : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में युवा नेता अभिषेक कुमार को बीजेपी ने प्रत्याशी बना कर सभी को चौंका दिया है। पूर्व प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष रहे अभिषेक लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में से एक…
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने ट्रस्ट के पद से हटने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। मंगलवार को उनके नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पत्र सामने आया, जिसमें उन्होंने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि वह विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का क्रमवार जवाब देंगे। साथ ही गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड की चौपाई ‘धीरज धरम मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी’ शेयर की गई है। चंपत राय ने अपने पत्र…
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।आज यहां इस अवसर राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए इस वर्ष कुछ नई टीमें भी प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनमें श्रीलंका की भी टीम शामिल है। उन्होंने…