Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 6, 2026

    चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
    • हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
    • चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
    • हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
    • पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
    • झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
    • करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
    • बंगाल के बाद अब इस राज्य में भाजपा की नजर, बिस्व सरमा ने किया बड़ा ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
    India

    चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव

    News MaatiBy News MaatiJuly 6, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    अयोध्या। अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को हुई करीब तीन घंटे लंबी आपात बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। ट्रस्ट ने चंपत राय की जगह ट्रस्टी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चोरी की घटना को ‘लज्जाजनक’ बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक ट्रस्ट कोई ढिलाई नहीं बरतेगा और पूरे मामले की निगरानी के लिए एक समिति भी गठित की गई है। रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को निर्धारित तिथि से पहले बुलाई गई विशेष बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए। ट्रस्ट के नए सदस्य कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव नियुक्त किया गया है। मामले की समीक्षा के लिए अगली बैठक 22 जुलाई को होगी। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना पूरे ट्रस्ट और रामभक्तों के लिए अत्यंत पीड़ादायक और लज्जाजनक है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने त्याग किया है, ऐसे में इस तरह की घटना सभी को आहत करने वाली है।


    गोविंद देव गिरी ने बताया कि चंपत राय ने स्वयं यह कहते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया कि जब तक चोरी के आरोपी गिरफ्तार होकर उन्हें दंड नहीं मिल जाता, तब तक उनके लिए पद पर बने रहना उचित नहीं होगा। ट्रस्ट के संविधान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ ट्रस्टी के. पाराशरण ने स्पष्ट किया कि किसी पदाधिकारी का त्यागपत्र मिलते ही उसे स्वीकार किया जाना संविधान का प्रावधान है। इसी प्रक्रिया के तहत चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए गए।
    उन्होंने कहा कि चंपत राय ने मंदिर निर्माण और ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी अनुपस्थिति में कार्यों के संचालन के लिए कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। चोरी की घटना को लेकर उठ रहे सवालों पर ट्रस्ट ने सफाई भी दी।


    गोविंद देव गिरी ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह प्रचार किया जा रहा है कि मंदिर से दानपात्र के अलावा कई बहुमूल्य धार्मिक धरोहरें भी गायब हो गई हैं। उन्होंने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि ट्रस्ट के पास रामायण, चरण पादुका समेत करीब 2,800 धार्मिक एवं ऐतिहासिक वस्तुओं का विधिवत पंजीकृत रिकॉर्ड मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर इनका रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से दिखाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रस्ट ने एक छोटी समिति गठित की है। इस समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश जी हवारे शामिल हैं, जिन्होंने 10 साल तक शिरडी संस्थान का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया था। हमने इस तीन सदस्यीय समिति को अंतिम रूप दे दिया है, वे अलग-अलग उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे और हमें नाम सौंपेंगे, जिनमें से हम अंतिम चयन करेंगे।
    उन्होंने आगे कहा कि साथ ही विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर निर्णय लिया जाएगा।

    गोविंद देव गिरी ने दोहराया कि ‘चोरी, चोरी होती है’ और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और जिन लोगों को मंदिर में संरक्षित धार्मिक वस्तुओं को लेकर कोई संदेह है, वे नियमानुसार ट्रस्ट से संपर्क कर उनका रिकॉर्ड देख सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बंगाल के बाद अब इस राज्य में भाजपा की नजर, बिस्व सरमा ने किया बड़ा ऐलान

    July 6, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,406

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,078

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026814
    Don't Miss
    Jharkhand

    रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार

    By News MaatiJuly 6, 20267

    रामगढ़। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर तीन जिलों…

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 6, 2026

    चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    July 6, 2026

    चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट

    July 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.