Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
जमशेदपुर। कड़ाके की ठंड ने जहां आम लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है, वहीं इसका असर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के वन्य प्राणियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गिरते तापमान को देखते हुए जू प्रबंधन ने जानवरों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बाड़ों में रूम हीटर लगाए गए हैं, साथ ही मोटे पर्दे टांगे गए हैं, ताकि ठंडी हवा अंदर न जा सके और जानवरों को सुरक्षित व गर्म माहौल मिल सके। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर डॉ. अख्तर ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही जानवरों के लिए…
रांची। आदिवासी जनजातीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा सभागार में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के पास छात्रवृत्ति वितरण के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। झारखंड में फंड की कोई आर्थिक कमी जैसी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ओबीसी छात्रों के लिए ही 500 करोड़ रुपये का बजट अलग से सुरक्षित रखा गया है। लेकिन दिल्ली से आवश्यक अनुमोदन (रेशियो) मिलने में देरी के कारण राशि छात्रों तक नहीं पहुंच पा रही है। मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान में विलंब पूरी तरह तकनीकी मामला है, जिसे जल्द सुधार लिया जाएगा। व्यवस्थागत कारणों से…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़े बदलाव वाली घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार बहु-आयामी संरचनात्मक बदलाव कर रही है। रोजगार सृजन को गति देने के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में सरकार ने तीन नए विभागों का गठन किया है। नीतीश सरकार…
पटना। बिहार पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराधों, खासकर छेड़छाड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के हर जिले के हर थाने में अब एक विशेष टीम ‘अभया ब्रिगेड’ बनाई जाएगी, जिसका एकमात्र काम स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने वाली छात्राओं को पूरी सुरक्षा देना होगा। बिहार पुलिस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इस ब्रिगेड की कमान एक महिला सब-इंस्पेक्टर के हाथ में होगी। उनके साथ तीन और पुलिसकर्मी रहेंगे, जिनमें एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल शामिल होंगे। टीम को तेजी से पहुंचने के लिए हर ब्रिगेड को स्कूटी या गाड़ी…
नयी दिल्ली। भारत-रूस बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-रूस के बीच फ्री ट्रेड पर बातचीत हुई है। साथ ही, राष्ट्रपति पुतिन और मैंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं। आप सभी के बीच आकर, इस फोरम में शामिल होकर अपने विचार शेयर करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का दिल…
नई दिल्ली ।भारत और रूस के बीच हुई उच्च स्तरीय शिखर वार्ता ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में नई ऊर्जा भर दी है। बैठक के बाद दोनों देशों ने प्रवासन और आसान आवाजाही, स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा, और बंदरगाह तथा पोत परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन करारों को द्विपक्षीय सहयोग की नई दिशा और नई गहराई के रूप में देखा जा रहा है। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प दोहराया है। प्रवासन और…
मोदी बोले- भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल, पुतिन ने कहा- बिना रोक-टोक के तेल सप्लाई करेंगे
नई दिल्ली। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुव तारे की तरह स्थिर बताया है। उन्होंने कहा,“पिछले 8 दशकों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मानवता को कई तरह की चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है। लेकिन इन सबके बीच भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह हमेशा अटल और स्थिर बनी रही है।”मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने 2030 तक आर्थिक…
नई दिल्ली। भारत और रूस के संबंध दशकों पुराने हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच की केमिस्ट्री ने इन्हें एक नए रणनीतिक और भावनात्मक आयाम पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव ने कई पोस्ट कर इन 24 वर्षों की इस असाधारण यात्रा को विस्तार से बताया है। एक ऐसी यात्रा, जिसकी शुरुआत 2001 से होती है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी आर्काइव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मोदी-पुतिन का रिश्ता 2014 में शुरू नहीं हुआ था; इसकी जड़ें 2001 में जाती हैं, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे…
भारत-रूसी झंडे और खास रोशनी से सजा प्रधानमंत्री आवास, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ किया डिनर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग को गुरुवार को भारत-रूस के झंडों और खास रोशनी से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए स्वागत किया। पुतिन दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को रिसीव करने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दोनों देशों की गहरी दोस्ती और नेताओं के बीच की घनिष्ठता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि वे पुतिन के साथ बैठकों का बेसब्री से इंतजार…
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक के फैसलों का ऐलान किया। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेटो में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद रेपो रेट अब 5.50 प्रतिशत से कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ रखा है। आरबीआई गवर्नर के अनुसार, केंद्रीय बैंक 1 लाख करोड़ रुपए की सरकारी सिक्योरिटीज खरीदकर ओपन मार्केट ऑपरेशंस के जरिए इकोनॉमी में लिक्विडिटी ऐड करेगा। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक 5 बिलियन डॉलर का डॉलर-रुपया स्वैप अरेंजमेंट भी करेगा। केंद्रीय बैंक ने स्टैंडिग…