Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज फिर दिल्ली में ठगों का मेला, भाजपा ने पोस्टर जारी कर महारैली से पहले विपक्ष पर साधा निशाना
- आज से लागू हुए 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर
- राजनीति के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान बंद मत कीजिए,रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली का कारोबारियों ने किया विरोध
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
Author: News Maati
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सिविल लाइन थाने में बिभव कुमार से पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने बिभव कुमार को पहले हिरासत में लिया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाने के बाहर पहुंचे विभव कुमार के वकीलों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। गिरफ्तारी से पहले बिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस को दो मेल किए थे। पहले मेल में उन्होंने स्वाति मालीवाल की शिकायत…
पोर्ट ब्लेयर: कोलकाता के बागुईआटी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पोर्ट ब्लेयर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि संजीव दास की 27 अप्रैल को कथित रूप से तृणमूल के दो गुटों के बीच झड़प में मौत हो गई थी। दास को पोटला के नाम से भी जाना जाता था।
नयी दिल्ली: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया छह महीने में चुनिंदा शहरों और जगहों पर 5जी सेवाओं की पेशकश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में 4जी नेटवर्क के विस्तार और मजबूती पर ध्यान देने के साथ कंपनी का पूंजीगत व्यय 50,000-55,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
हमीरपुर (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस सत्ता में आने के लिए लोगों के वोट का इस्तेमाल करेंगी और फिर उनकी संपत्ति का एक हिस्सा उन लोगों को उपहार में दे देंगी जो उनके लिए ‘वोट जिहाद’ करते हैं। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने उत्तर प्रदेश में दो विपक्षी सहयोगियों के ‘इरादों’ के प्रति लोगों को आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं आपको सपा और कांग्रेस के खिलाफ सावधान करने आया हूं। वे आपका वोट लेंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे उन लोगों को ये उपहार…
मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटी हो रही थी, इसलिए 9-9 बच्चा पैदा कर दिए। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोतिहारी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के पक्ष में केसरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भला कोई 9-9 बच्चा पैदा करता है क्या। उनको बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटी हो रही…
नई दिल्ली। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारे। हालांकि वहां मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्थित करतार नगर में हुई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक प्रचार के दौरान दो युवक कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने उनके नजदीक आए।…
नूंह। हरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस आग की चपेट में आई। इस घटना में बस के अंदर बैठे 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 24 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। हादसे के समय बस के अंदर 60 लोग सवार थे। मौके पर पुलिस और अफसरों की टीम पहुंची है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे और धार्मिक यात्रा…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों से शुक्रवार को भावुक अपील करते हुए कहा कि वह उम्र के कारण यहां की जनता की सेवा अब नहीं कर पा रही हैं इसलिए अपने बेटे राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही हैं।श्रीमती गांधी ने रायबरेली से पार्टी उम्मीदवार तथा अपने पुत्र राहुल गांधी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और अब ज्यादा उम्र के कारण यहां की जनता की सेवा नहीं कर पा रही हैं इसलिए यह दायित्व अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप…
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है। राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को पद से इस्तीफ दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई की देर शाम गिरफ्तार किया था। दरअसल, आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35 करोड़ बरामद किए थे। इसे लेकर ईडी ने दो दिनों तक इनसे पूछताछ की थी। आलमगीर आलम 35 करोड़ रुपये की बरामदगी के…