Author: News Maati

रांची : मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को ईडी की टीम ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए तीन दिनों के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया। जिसपर कोर्ट ने दोनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी है। बता दें कि संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे। वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसी मामले में एजेंसी ने…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में आरोप लगाया कि मालीवाल सोमवार को मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचीं। आतिशी ने कहा, ‘‘वह अंदर क्यों प्रवेश कर गईं? वह मिलने का समय लिये बिना मुख्यमंत्री के आवास पर क्यों पहुंचीं? उस दिन अरविंद केजरीवाल व्यस्त…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न कारोबारी इकाइयों को बिना अनुमति के व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ के नाम (जिसमें उनका उपनाम ‘जैकी’ और ‘जग्गू दादा’ शामिल है) और आवाज तथा उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 15 मई के एक अंतरिम आदेश में कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर वॉलपेपर, टी-शर्ट और पोस्टर आदि बेचने वाली और कृत्रिम मेधा (एआई) चैटबॉट प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली कारोबारी इकाइयां उनकी विशेषताओं का दोहन और दुरुपयोग करके अभिनेता के व्यक्तित्व और प्रचार के अधिकार का उल्लंघन कर रही हैं।

Read More

नयी दिल्ली:  प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गौहाटी उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र से दो अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने सिफारिश की कि न्यायमूर्ति राजेश सेखरी को 29 जुलाई, 2024 से एक साल के नए कार्यकाल के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।

Read More

रामगढ़ । झारखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी का दिया जा रहा था झांसा। उनकी गाढ़ी कमाई को भी वसूलने का कारोबार चल रहा है। रामगढ़ शहर के कांकेबार में केआरएस मल्टीपल प्रोडक्ट कंपनी के द्वारा ऐसा ही एक धंधा संचालित हो रहा है। इस कंपनी के संस्कारों संचालकों ने रामगढ़ शहर में ही गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के युवाओं से लाखों रुपए वसूले थे। गुरुवार देर रात एसडीओ आशीष गंगवार के नेतृत्व में सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने एक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें 105 युवाओं को बचाया गया। इनमें 62 लड़के…

Read More

वॉशिंगटन। पिछले सप्ताह एक सौर तूफान धरती से टकराया। इसके कारण दुनिया के कई देशों में रंगीन आसमान देखने को मिला है। अब वैज्ञानिकों ने 2025 में एक और विशाल विस्फोट की चेतावनी दी है। हार्वर्ड के एक खगोलभौतिकीविद् ने बताया कि सूर्य अभी अपने सोलर मैक्सिमम यानी सौर अधिकतम तक नहीं पहुंचा है। सूर्य का एक चक्र 11 वर्षों का होता है और सोलर मैक्सिमम इसका सबसे ऊजार्वान बिंदु है, जिसमें अधिक आशांति सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा को बढ़ा देती है। सोलर मैक्सिमम अंतत: अगले साल गर्मी की तपिश में जुलाई 2025 तक होने की उम्मीद है। डेलीमेल…

Read More

वाशिंगटन/मॉस्को । रूस ने फरवरी 2022 में एक सैटेलाइट कॉसमॉस-2553 को लॉन्च किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि इसे अंतरिक्ष में सैटेलाइट को नष्ट करने के हथियार का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। हालांकि, रूस के सैटेलाइट के साथ परमाणु हथियार को नहीं भेजा गया था, लेकिन पुतिन के एंटी-सैटेलाइट न्यूक्लियर कार्यक्रम ने बाइडन प्रशासन, कांग्रेस और विशेषज्ञों के अंदर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। रूस ने कहा है…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति के बाएं पैर, दाहिनी आंख, चेहरे और सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। स्वाति शुक्रवार को मेडिकल जांच कराने एम्स पहुंची थीं। उन्होंने सिर पर भी चोट लगने की बात कही थी। बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर पेट, छाती और दूसरे अंगों पर हमला करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री आवास से सामने आए वीडियो में सुरक्षाकर्मी स्वाति को बाहर ले जाते हुए देखे जा रहे…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है तो वहीं वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में ठाकुरों की नाराजगी उसकी धड़कनें बढ़ा रही हैं। हालांकि, बीजेपी के बड़े ठाकुर नेताओं ने इस नाराजगी को पाटने की कोशिश की, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह प्रमुख रूप से बैठक और सभाएं करके क्षत्रिय समाज को एकजुट करने की कोशिश की। वहीं, बीजेपी के बड़े नेता भी इस नाराजगी को खत्म करने में जुटे रहें। इस बीच, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ठाकुरों की नाराजगी…

Read More

तेल अवीव । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात एक हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक नेता को मार दिया गया। मृतक की पहचान पीआईजे के जेनिन ब्रिगेड के कमांडर असलम हमाइसा के रूप में की गई है। आईडीएफ ने कहा कि खुफिया एजेंसी शिन बेट के साथ एक संयुक्त अभियान में उसने इस्लामिक जिहाद के गुर्गों का पता लगाया और उस इमारत पर हमला किया जहां वे छिपे हुए थे। आईडीएफ ने कहा कि मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद वेस्ट बैंक में हरमेश बस्ती में एक बड़े हमले के लिए जिम्मेदार…

Read More