Author: News Maati

नई दिल्ली। चुनाव आयोग बुजुर्ग (85 से अधिक आयु) और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस सुविधा का लाभ देश की राजनीति में बड़े पदों पर रहने वाले वयोवृद्ध नेता भी कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी इस बार घर पर रहकर ही मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर पर शुरू की गई मतदान की सुविधा मतदान के दो सप्ताह पहले से लेकर एक…

Read More

गुमला। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एनसीओआरडी समिति, कारा, खनन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक शनिवार को हुई। उपायुक्त ने जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल के बाहर या आस पास गुटका ,पान ,सिगरेट आदि की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी नशीले पदार्थों का लत न लगे इसके लिए नियमित जांच एवं आवश्यक छापेमारी करें। खनन अंर्तगत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अवैध खनन पर रोकथाम करने हेतु विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से सात जून तक यानी कुल 20 दिनों का ग्रीष्मावकाश है। हालांकि, इस दौरान 12 दिन सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जायेगी। समर वेकेशन के दौरान तीन फेज में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, वेकेशन कोर्ट में पहले सप्ताह 21 से 24 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में यानी 28 से 31 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच में बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी। अंतिम…

Read More

रांची। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर, तापस घोष और संजीत कुमार की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने पेशी के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। तापस घोष और संजीत कुमार रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस कोलकाता के कर्मी हैं। ईडी ने इन तीनों को नौ मई को गिरफ्तार किया था। जमीन घोटाला मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और दस्तावेजों की छानबीन के बाद…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को रांची स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से तीन दिनों की रिमांड मांगी। इस पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजीव और जहांगीर को छह मई को गिरफ्तार किया था। ईडी की छापेमारी में संजीव लाल के नौकर जहांगीर सहित अन्य के घरों से 35.23 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले…

Read More

मेदिनीनगर। 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली नीतेश यादव के दस्ते में शामिल कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके घर आने की सूचना पर जिले के पांडू थाना क्षेत्र के खैरा मंगरदाह में छापामारी कर उसे गिरफ्त में लिया। माओवादी कामेश्वर 23 अगस्त 2023 को महुदंड से काला पहाड़ के बीच बन रही पक्की सड़क में लगे मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की थी व निर्माण में लगे सात से आठ वाहनों को जला दिया था। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम ने…

Read More

लंदन : दो साल पहले वार्षिक ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में पहली बार जगह बनाने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति इस सूची के 2024 के संस्करण में और ऊपरी पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में उछाल की वजह इंफोसिस का शेयर है। सुनक और अक्षता दोनों की उम्र 44 वर्ष है। यह दंपती पिछले साल 65.1 करोड़ ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पिछले साल के 275वें पायदान से चढ़कर 245वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास “10 डाउनिंग स्ट्रीट को अपना घर…

Read More

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की तथा सुशील मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। गौरतलब है कि बीते दिन कैंसर से सुशील मोदी का निधन हो गया था।

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ‘आप’ ने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ब्लैकमेल’ किया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रही हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया। एक दिन पहले, मालीवाल ने तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। मालीवाल…

Read More

साहेबगंज : झामुमो ने बागी नेता लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस पर लोबिन हेंब्रम ने कहा है कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन के जल, जंगल व जमीन की लड़ाई को सिर्फ आगे बढ़ाने का काम किया है। इसमें साथ देने के बजाए झामुमो ने उन्हें पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान राजमहल सीट से चुनाव जीतने का है। वे निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। पहले भी 1995 में एक बार जब झामुमो ने सिटिंग एमएलए रहने…

Read More