Author: News Maati

रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया है। आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन द्वारा नेतृत्व संभाले जाने के बाद आलमगीर को दोबारा मंत्री पद दिया गया था। आलमगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। ईडी ने उन्हें इस मामले में 15 मई को गिरफ्तार किया था।

Read More

फतेहपुर (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को कांग्रेस के लिए अस्तित्व का संकट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि अब कांग्रेस का लक्ष्य किसी भी तरह 50 सीट जीतने का है ताकि वह अपनी इज्जत बचा सके। मोदी आज यहां केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा: ‘‘मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे- ये खबर…

Read More

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बाराबंकी लोकसभचा सीट के लिए आयोजित जनसभा में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं। पीएम मोदी शुक्रवार को यहां जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से पिटाई का पहला वीडियो सामने आया है। यह 13 मई का बताया जा रहा है, जब स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट और बदसलूकी हुई थी। 52 सेकंड के इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं। वहीं, सीएम केजरीवाल के सहयोगी के साथ नोकझोंक भी सुनाई दे रही है। वीडियो में स्वाति मालीवाल का विभव कुमार पर गुस्सा भी फूट रहा है। वो कहती हैं…

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल प्रचार के लिए जब भी जहां भी जाएंगे, लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी। विपक्ष के संविधान बदलने वाले बयान पर अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि संविधान बदलने का बहुमत हमारे पास 10 साल से है। हमें 400 सीटें चाहिए, क्योंकि देश में राजनीति में स्थिरता लाना चाहते हैं, क्योंकि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना…

Read More

बलिया : लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साइकल की चेन उतर चुकी है। 2014 में ही आपने साइकल की चेन उतार दी थी। 10 साल तक जिस साइकल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। केजरीवाल के प्रधानमंत्री की उम्र और रिटायरमेंट को लेकर दिए बयान पर राजनाथ ने कहा कि केजरीवाल बकवास कर रहे हैं।…

Read More

रांची : झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और कथावाचक पीतांबर महाराज ने शुक्रवार को पद्यविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर श्री राम भद्राचार्य जी से मुलाकात की। बिहार के सीतामढ़ी में हुई इस मुलाकात में श्री रामभद्राचार्य से पीतांबर महाराज ने सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और रांची में कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। श्री रामभद्राचार्य ने पीतांबर महाराज के सनातन धर्म को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे रांची में कार्यक्रम के लिए विचारोपरांत समय देंगे। गौरतलब है कि ज्योतिषशास्त्र के जरिये लोक मंगल के अलावा पीतांबर महाराज गरीब परिवारों…

Read More

नई दिल्ली। सामान्य उपयोग में आने वाली दवाओं की कीमतों में कमी करने का ऐलान सरकार ने किया है। इन 41 दवाओं के अलावा मधुमेह, हार्ट और लीवर जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने दवाओं के छह फार्मूलेशन की कीमतों में भी कटौती कर दी गई हैं। कीमतें कम करने के फैसले के बाद एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स आदि दवाएं सस्ती हो जाएंगी। फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कीमतों को कम करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। एनपीपीए की 143वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। मीटिंग में यह सुनिश्चित किया गया कि…

Read More

देहरादून । इस बार चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। वहीं, धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से कई परेशानियां हो रही थीं, जिसे देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीआईपी दर्शनों के लिए 31 मई तक मनाही की है। चारधाम यात्रा में अभी तक 27,92,679 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन भी अब तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। 15 से 17 मई तक हरिद्वार में आॅफ लाइन रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है। सभी श्रद्धालुओं से अपील की…

Read More

नई दिल्ली। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही शराब घोटाले के आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक पूरक आरोपपत्र दायर करेगा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाया जाएगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका का विरोध करते हुए, एएसजी राजू ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ को अवगत कराया कि आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अभियोजन शिकायत पाइपलाइन में है और जल्द ही विशेष अदालत के समक्ष पेश की जाएगी। इससे पहले…

Read More