Author: News Maati

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया अलायंस के पास कोई चेहरा ही नहीं है। जब उनसे पूछो तो वे कहते हैं कि हम बारी-बारी से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। चार सौ पार का नारा लगाया। यदि राहुल बाबा की सरकार बनती है तो भारत को दो टुकड़ों में बांटना चाहते हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मड़ियाहु क्षेत्र के रामलीला मैदान में 1.40 बजे पहुचे। मछलीशहर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बी.पी. सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित…

Read More

प्रयागराज। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार को पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हंगामे के चलते मंच छोड़ कर चले गये। दरअसल, फूलपुर में रविवार को कांग्रेस और सपा की संयुक्त रैली थी जिसे दोनो ही दलों के शीर्ष नेताओं को संबोधित करना था मगर कार्यकतार्ओं का उत्साह इस कदर परवान चढ़ा कि भीड़ बेकाबू हो गयी। अखिलेश ने अपने समर्थकों को शांत रहने की अपील की जिसे नजरअंदाज कर दिया गया और नाराज राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंच छोड़कर चले गए। सपा और कांग्रेस गठबंधन में फूलपुर की सीट सपा के…

Read More

छपरा। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की चुनौती को स्वीकार करते हुये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने चितौड़गढ़ कहे जाने वाले महाराजगंज संसदीय सीट पर विजय का पताका लहराया था। राजपूतों की अधिक संख्या के कारण महाराजगंज को औरंगाबाद के बाद बिहार का दूसरा चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। यहां लोकसभा चुनाव में राजपूत प्रत्याशियों का ही सिक्का चलता है। एक बार बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने कहा था कि चंद्रशेखर यदि इतने बड़े नेता हैं तो बिहार से चुनाव लड़ कर देख लें। चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश के बलिया से चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने इसे चुनौती…

Read More

रांची: कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत अभी रांची आई हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदीजी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदीजी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होने अपना वजूद खत्म कर लिया। इसके साथ ही सुप्रिया ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते, गरीबी पर बात नहीं करते। हमने तय किया है कि हम समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी…

Read More

रांची : कल्पना सोरेन ने रविवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से  गठबंधन के झामुमो से प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में टुंडी में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर कल्पना ने कहा कि भाजपा-आजसू के लोगों ने कभी भी झारखण्डी हक-अधिकार के लिए आवाज नहीं उठायी। यह तो वो लोग हैं जो 1985 जैसी नीति बनाते हैं और उस नीति की खुशी पर मिठाई बांटने का काम करते हैं। इन्होंने राज्य के स्कूलों में बड़ा-बड़ा ताला लगाने का भी काम किया था, जिससे कि झारखण्ड आगे न बढ़ पाए। झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से पिछड़ा बनाने…

Read More

रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर शनिवार को 35 बोरे में लगभग 7 क्विंटल डोडा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुरहू के डुडरी निवासी अंजुल मिंज, मुरहू मेन रोड निवासी सुधीर कुमार और राजू भगत,बेड़ो के पुरिया निवासी तौकfर आलम और मुरहू निवासी राजा कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक कार, एक पिकअप वैन, आठ मोबाइल और 34 हजार रुपये बरामद किया है। बताया जा यह है कि खूंटी के रास्ते रांची और जमशेदपुर में डोडा का सप्लाई किया जाना…

Read More

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाटशिला हो रही जनसभा के बीच भाजपा  के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है। कुणाल षाड़ंगी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय संगठन के पदाधिकारी लगातार उन्हें अपमानित कर रहे हैं। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक ने बाबूलाल मरांडी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके और उनके समर्थकों के साथ ऐसा किया जा रहा है। कुणाल षाड़ंगी का आरोप है…

Read More

सुशोभित आत्महत्या की अंधी सुरंग में ख़ुद को झोंकते ही पहली प्रतिक्रिया शरीर की तरफ़ से आती है, जो अब कुछ पल बाद नष्ट होने जा रहा है, कि– “क्या अब भी कुछ किया नहीं जा सकता कि फिर जीवन में लौट सकें?” मन और शरीर एक सिक्के के दो पहलू हैं. मन ने शरीर को मनाकर इस हत्या के लिए उकसाया था, शरीर ने आज्ञाकारी की तरह आदेश का पालन किया, जैसे वो भूल ही गया हो कि उसका केवल एक ही धर्म है– “जब तक सम्भव हो, जीवित बने रहना.” किंतु अब मृत्यु से ठीक पहले शरीर किसी…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं। वे उद्योगों और उद्योगपतियों पर लगातार हमला कर रहे हैं। नक्सली बिना पैसा लिए किसी उद्योगपति को कोई काम नहीं करने देते थे। हमने उन नक्सलियों की कमर तोड़ दी, लेकिन अब कांग्रेस और झामुमो ने उन नक्सलियों की जिम्मेदारी उठा ली है। इन्हें उद्योगों के विकास से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है। पीएम ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के शहजादे उद्योगपतियों और निवेशकों का विरोध करेंगे, तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड जैसे राज्यों में जहां कांग्रेस और उनकी…

Read More

पटना। बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह एक दूसरे के करीब आ गये है। पति पत्नी इन दिनों चुनाव के दौरान एक दूसरे के साथ नजर आये। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह की पहली बार तारीफ की। उनसे चुनाव में पत्नी और परिवार के सपोर्ट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिना परिवार के सपोर्ट के कुछ भी नहीं हो सकता, परिवार का फुल सपोर्ट है। मां और चाचा का आशीर्वाद है, पत्नी साथ में है, भाई साथ है। किसी भी कार्य में परिवार…

Read More