Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
रांची। पंडरा बाजार समिति में चोरों ने दुकानों को निशाना बनाया और दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए। चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या एन-24, एन-25 और एन-27 में एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।…
रांची। राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवर् को सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता व स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ़ रांची, एकलव्य ग्रेटर और सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 से ज़्यादा छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच की गई। मौक़े पर महिला डॉक्टर ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड भी बांटे गए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सन नीलिमा जायसवाल व बाला सिंह ने छात्राओं के साथ संवाद कायम कर उन्हें जरूरी दिशा – निर्देश दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव अमित कुमार…
नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक संबंधों को व्यापक बनाने की घोषणा की है। व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों पक्षों ने पंचवर्षीय योजना पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने संकेत दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव को नजरअंदाज करते हुए कच्चे तेल का व्यापार जारी रहेगा। पुतिन के साथ शिखर वार्ता के बाद मोदी ने कहा कि भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल बनी हुई है। पुतिन ने कहा, ‘रूस तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की निर्बाध आपूर्ति जारी रखने के लिए…
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति एवं बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। यह सुनवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंदन में रह रहे भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई। ईडी ने इस चार्जशीट से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज अदालत में जमा करने के लिए समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी 2026 को निर्धारित कर दी है। इस केस में वाड्रा को आरोपी बनाया गया है। यह…
पटना,। बिहार पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराधों, खासकर छेड़छाड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के हर जिले के हर थाने में अब एक विशेष टीम ह्यअभया ब्रिगेडह्ण बनाई जाएगी, जिसका एकमात्र काम स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने वाली छात्राओं को पूरी सुरक्षा देना होगा। बिहार पुलिस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इस ब्रिगेड की कमान एक महिला सब-इंस्पेक्टर के हाथ में होगी। उनके साथ तीन और पुलिसकर्मी रहेंगे, जिनमें एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल शामिल होंगे। टीम को तेजी से पहुंचने के लिए हर ब्रिगेड को स्कूटी या गाड़ी…
रामगढ़। संगठित अपराध के खिलाफ रामगढ़ एसपी की कार्रवाई काफी सटीक रही है। गिरोह से जुड़े लोगों की गतिविधि पर लगाम लगाने के बाद साइबर क्रिमिनल पर भी एसपी ने सटीक कार्रवाई की। रामगढ़ जिले के एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने वाले साइबर क्रिमिनल को देवघर जिला से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि पतरातू थाने के स्टीम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय जवाहर लाल के बैंक खाते से साईबर गिरोह की ओर से 7.80 लाख की अवैध निकासी कर ली गई थी। इस मामले में गत 3 सितंबर 2025 को साईबर थाना (काण्ड…
नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच शुक्रवार को सात क्षेत्रों में 16 समझौतों और करार पर हस्ताक्षर हुए और 5 घोषणाएं की गईं। दोनों देशों में प्रवासन और गतिशीलता, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, समुद्री सहयोग और ध्रुवीय जल, उर्वरक, सीमा शुल्क और वाणिज्य, शिक्षा तथा मीडिया क्षेत्र में सहयोग पर सहमित बनी। भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्र के विकास के लिए 2030 तक के कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं। भारत रूसी नागरिकों को आपसी आधार पर 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीज़ा मुफ्त और रूसी नागरिकों को ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा मुफ्त में देगा। वहीं, रूसी पक्ष ने इंटरनेशनल बिग…
रांची। देश के उत्तरी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी और उधर आनेवाली ठंडी और नमीयुक्त हवाओं के कारण झारखंड के सात जिलों में शुक्रवार को शीतलहर से लोगों की कंपकंपी बढ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के पश्चिमी जिले लातेहार, पलामू, गढवा और चतरा के अलावा इससे सटे मध्यपवर्ती जिले गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उपर्युक्त जिलों के अलावा रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में भी भारी ठंड पडने की आशंका व्यक्त की है और लोगों…
गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले दिनों दिल्ली दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह से हुई मुलाकात के बाद झारखंड में सियासी फेरबदल की अटकलों को सिरे से खारिज नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खबरें केवल मीडिया में है, जमीनी स्तर पर नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा की समय के साथ राजनीति भी बदलती रहती है। मुंडा ने कहा कि इस प्रकार की मामलों पर अत्यधिक चर्चा की जरूरत नहीं होती है। मुंडा पत्नी मीरा मुंडा के साथ देवघर जाने के क्रम…
रांची। तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री सोरेन को आगामी 8-9 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान तेलंगाना और झारखंड के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे।